होम उद्धव सरकार की साजिश का सबूत बताते हुए फडणवीस ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी पेन ड्राइव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2022 08:47 PM

उद्धव सरकार की साजिश का सबूत बताते हुए फडणवीस ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी पेन ड्राइव

उद्धव सरकार की साजिश का सबूत बताते हुए फडणवीस ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी पेन ड्राइव

उद्धव सरकार की साजिश का सबूत बताते हुए फडणवीस ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी पेन ड्राइव

महाराष्ट्र की सियायत में महा विकास अघाड़ी सरकार बनने के बाद से तमाम तरह के उतार चढ़ाव देखे हैं। सूबे के कई मंत्रियों पर आरोप लगे और कई को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। वहीं पुरानी सहयोगी और वर्तमान में विपक्ष की भूमिका में मौजूद बीजेपी की तरफ से लगातार उद्धव सरकार पर निशाना साधा जाता रहा है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के बजट सत्र में 'पेनड्राइव' बम फेंका है। फडणवीस के इस पेन ड्राइव वाले धमाके में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए। देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार की साजिश का सबूत बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष को पेन ड्राइव सौंपी है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने पांच साल तक गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। मुझे वास्तव में महाराष्ट्र पुलिस पर गर्व है। लेकिन हाल के दिनों में सत्ताधारी दल के माध्यम से इस पुलिस बल का दुरुपयोग काफी बढ़ गया है। फडणवीस ने कहा है कि अगर सरकार साजिश करने लगे तो लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं है। फडणवीस ने कहा कि अगर सरकार सीधे तौर पर अपने विरोधियों को खत्म करने की साजिश कर रही है तो डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ने जिस मकसद से इस लोकतंत्र में दिया। वह उद्देश्य कभी प्राप्त नहीं हो सकता।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)