होम राहुल गांधी ने बताया हिंदू धर्म का मतलब, बोले- भाजपा वाले झूठ के नाम पर लेते हैं वोट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2022 10:01 PM

राहुल गांधी ने बताया हिंदू धर्म का मतलब, बोले- भाजपा वाले झूठ के नाम पर लेते हैं वोट

राहुल गांधी ने बताया हिंदू धर्म का मतलब, बोले- भाजपा वाले झूठ के नाम पर लेते हैं वोट

राहुल गांधी ने बताया हिंदू धर्म का मतलब, बोले- भाजपा वाले झूठ के नाम पर लेते हैं वोट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और हिंदू धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिंदू धर्म की बात होती है, ये हिंदू धर्म क्या है ? हिंदू धर्म सच्चाई है, ये हिंदू धर्म के नाम पर नहीं बल्कि झूठ के नाम पर आपसे वोट लेते हैं। हमारे धर्म में कहीं नहीं लिखा है कि देश की जनता के सामने जाकर झूठ बोलो। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने झूठ बोलने के बारे में कहीं नहीं पढ़ा। हिंदू धर्म में क्या मैंने तो किसी भी धर्म में झूठ बोलने के बारे में नहीं सुना। ऐसे में मैं अपनी बहन को कहना चाहता हूं कि यहां पर (भाजपा) धर्म पर नहीं झूठ पर वोट लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन इस मंच से मैं कभी नहीं कहूंगा कि 15 लाख रुपए आपके खाते में डाल दूंगा। भले ही आपको अच्छा लगे या नहीं। मैं आपकी इतनी इज्जत करता हूं कि आपके मुंह पर झूठ नहीं बोल सकता हूं।इसी बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हिंदू धर्म की नहीं बल्कि झूठ की रक्षा करते हो। उन्होंने कहा कि साल 2014 से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, फिर उन्होंने 2 करोड़ नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने, काला धन मिटाने और 15 लाख रुपए देने की बात की... राहुल गांधी ने कहा कि इन चुनावों में अब रोजगार, नौकरी, किसानों की आय की बात क्यों नहीं करते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)