होम UP News: जनता दर्शन में बुजुर्ग मां की व्यथा सुन भावुक हुए सीएम योगी, कैंसर पीड़ित बेटे के इलाज का दिया आदेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 29, 2025 04:33 PM

UP News: जनता दर्शन में बुजुर्ग मां की व्यथा सुन भावुक हुए सीएम योगी, कैंसर पीड़ित बेटे के इलाज का दिया आदेश

लखनऊ में सोमवार (29 सितंबर) को जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस बीच कानपुर की 64 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपने कैंसर पीड़ित बेटे की परेशानी सुनाई।

UP News: जनता दर्शन में बुजुर्ग मां की व्यथा सुन भावुक हुए सीएम योगी, कैंसर पीड़ित बेटे के इलाज का दिया आदेश

लखनऊ में सोमवार (29 सितंबर) को जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस बीच कानपुर की 64 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपने कैंसर पीड़ित बेटे की परेशानी सुनाई। महिला ने बताया कि निर्धनता के कारण वह बेटे का इलाज नहीं करा पा रही है और उसके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है।

बूढ़ी मां की पीड़ा पर पिघले सीएम योगी

महिला की व्यथा सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए और तुरंत उसके बेटे को कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशियलिटी इंस्टीट्यूट भिजवाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दर्शन स्थल से ही उसे अस्पताल भेजा गया, जहां बेटे का इलाज शुरू हो गया।

“हर पीड़ित के साथ है सरकार” – योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर प्रदेशवासी के चेहरे पर खुशी लाना है। उन्होंने कहा—
“इलाज के लिए किसी भी पीड़ित ने स्वयं, जनप्रतिनिधि या किसी भी माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है, उसे हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई है। हमारी सरकार हर पीड़ित के साथ है।”

जनता दर्शन में उठे कई मुद्दे

सोमवार सुबह जनता दर्शन में 50 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें लखनऊ के एक व्यक्ति ने अवैध निर्माण की शिकायत रखी, जबकि नोएडा से आए फरियादी ने साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई न होने की बात कही। इसके अलावा इलाज के लिए आर्थिक सहायता, पुलिस, प्रशासन, राजस्व और बिजली विभाग से जुड़े मुद्दे भी लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने रखे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)