होम लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, पंजाब की सभी 13 सीटों पर लड़ेगी AAP

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2024 09:49 PM

लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, पंजाब की सभी 13 सीटों पर लड़ेगी AAP

लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, पंजाब की सभी 13 सीटों पर लड़ेगी AAP

लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, पंजाब की सभी 13 सीटों पर लड़ेगी AAP

लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन को एक और झटका लगा है। दरअसल, आप ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वहीं, आज आप के संजोयक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

दिल्ली के सीएम ने घोषणा की है कि जल्द ही सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी एक पखवाड़े के भीतर पंजाब की 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने लोगों से आप के उम्मीदवारों की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने पंजाब सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत घर तक राशन पहुंचाने की योजना के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ''दो साल पहले आपने अपना आशीर्वाद दिया था। आपने हमें 117 सीट में से 92 सीट दी। आपने पंजाब में इतिहास रचा।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ''आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीट हैं, एक चंडीगढ़ में है। कुल 14 सीट होंगी।'' केजरीवाल ने कहा, ''आने वाले 10-15 दिनों में आप इन सभी 14 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीट पर पार्टी को जीत दिलाएं।''

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि इसने पिछले दो वर्षों में ''बहुत काम'' किया है। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी दलों पर हमला करते हुए कहा, ''अगर मैं आज आपसे पूछूं कि 75 साल में कांग्रेस ने इतने साल तक शासन किया, मुझे एक अच्छा काम बताएं जो पार्टी ने किया हो। (आपको) याद नहीं होगा। शिरोमणि अकाली दल ने इतने साल तक शासन किया, अगर मैं आपसे पूछूं कि उनका एक अच्छा काम बताएं। (आपको) याद नहीं होगा।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)