होम महाराष्ट्र में उद्धव पर जमकर बरसे शाह, एक के बाद एक कर दी सवालों की बौछार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2023 10:05 PM

महाराष्ट्र में उद्धव पर जमकर बरसे शाह, एक के बाद एक कर दी सवालों की बौछार

महाराष्ट्र में उद्धव पर जमकर बरसे शाह, एक के बाद एक कर दी सवालों की बौछार

महाराष्ट्र में उद्धव पर जमकर बरसे शाह, एक के बाद एक कर दी सवालों की बौछार

नेशनल डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के बाद महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। शाह ने एक के बाद एक सवालों की बौछार करते हुए उद्धव ठाकरे से पूछा कि उद्धव जी - हमने ट्रिपल तलाक हटाया...

उस से आप सहमत हो या नहीं?, राम मंदिर जो बन रहा है उस से आप सहमत हो या नहीं हो?, आप स्पष्ट करो कि आप कॉमन सिविल कोड चाहते हो या नहीं?, आप बताएं मुस्लिम आरक्षण होना चाहिए या नहीं होना चाहिए? कर्नाटक में आपके सहयोगी वीर सावरकर को इतिहास की पुस्तकों से हटाना चाहती है, क्या आप उस से सहमत हो? उद्धव जी, आप दो नावों में पैर नहीं रख सकते। इन सभी बिंदुओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दीजिए, आपकी पोल खुद खुल जाएगी।

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर शाह ने कहा कि मोदी जी के ये 9 वर्ष भारत गौरव के 9 वर्ष हैं, मोदी जी के ये 9 वर्ष विकास के उत्कर्ष के 9 वर्ष हैं, ये 9 वर्ष गरीब कल्याण के 9 वर्ष हैं... ये 9 वर्ष भारत को सुरक्षित करने के 9 वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि हर गरीब को पीने का साफ पानी मिले, शौचालय मिले, 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिले, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिले, हर गरीब को आवास मिले... आजादी के बाद सही अर्थों में गरीब कल्याण का काम अगर किसी ने किया है तो देश के नेता और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।

शाह ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया-मनमोहन सरकार के जो 10 साल थे वो देश में गरीबी बढ़ाने के 10 साल थे जबकि मोदी जी की सरकार के 9 साल के अंदर ढेर सारे गरीब कल्याण के काम हुए। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एक ओर मोदी जी को दुनिया में सम्मान मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा देश का अपमान करने का काम कर रहे हैं। वो यहां नहीं बोलते, विदेश जा कर बोलते हैं... क्योंकि देश में उनको सुनने वाले बहुत कम बच गए हैं।

शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने देश की संस्कृति और इतिहास का सम्मान करने का काम किया है, नरेन्द्र मोदी जी ने दुनिया में देश को गौरव दिलाने का काम किया है। आज वो दुनिया में जहां जाते हैं, मोदी-मोदी जी के नारे लगते हैं और यह सम्मान मोदी जी का नहीं हमारी जनता का सम्मान है। मोदी सरकार के कामों की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि जो काम कांग्रेस चार पीढ़ियों में नहीं कर पाई वो काम मोदी जी ने कर दिखाए। दुनिया का कोई राष्ट्राध्यक्ष उनको बॉस कहता है तो कोई उनके पैर छूता है। दुनिया भर में सम्मान दिलवाने... भारत का परचम दुनिया भर में लहराने का काम मोदी जी ने किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)