होम पीएम मोदी की चुप्पी लोगों के घावों पर नमक छिड़क रही, मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री पर भड़के खरगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2023 10:01 PM

पीएम मोदी की चुप्पी लोगों के घावों पर नमक छिड़क रही, मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री पर भड़के खरगे

पीएम मोदी की चुप्पी लोगों के घावों पर नमक छिड़क रही, मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री पर भड़के खरगे

पीएम मोदी की चुप्पी लोगों के घावों पर नमक छिड़क रही, मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री पर भड़के खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'चुप्पी' को लेकर शनिवार को सवाल खड़े किए और कहा कि यह राज्य के लोगों के साथ 'विश्वासघात' और उनके घाव पर नमक छिड़कने जैसा है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री कम से कम शांति की अपील कर सकते थे। खरगे ने ट्वीट किया, ''नरेन्द्र मोदी जी, तीन मई, 2023 को मणिपुर में हिंसा शुरू हुई।
हिंसा में 100 लोगों की मौत गृह मंत्री को प्रदेश में भेजने में एक महीने का समय लग गया। गृह मंत्री के लौटने के आठ दिन बाद भी हिंसा जारी है।'' राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, ''आपकी (मोदी) चुप्पी मणिपुर के लोगों के घावों पर नमक रगड़ रही है।'' मणिपुर में एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 100 लोगों की जान चली गई थी और 310 अन्य घायल हो गए थे। फिलहाल कुल 37,450 लोग 272 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'जनजातीय एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद पहली बार तीन मई को हिंसक झड़पें हुईं थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)