होम भतीजे अजित पवार को इसलिए किया नजरअंदाज, चाचा शरद पवार ने बताई पूरी कहानी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2023 09:52 PM

भतीजे अजित पवार को इसलिए किया नजरअंदाज, चाचा शरद पवार ने बताई पूरी कहानी

भतीजे अजित पवार को इसलिए किया नजरअंदाज, चाचा शरद पवार ने बताई पूरी कहानी

भतीजे अजित पवार को इसलिए किया नजरअंदाज, चाचा शरद पवार ने बताई पूरी कहानी

एनसीपी में अजित पवार को कोई नई जिम्मेदारी न दिए जाने को लेकर शरद पवार ने अब चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को शरद पवार ने कहा कि अजित पवार के पास पहले ही जिम्मेदारी है। वह महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

इसके साथ ही शरद पवार ने पार्टी में सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया पद दिए जाने को लेकर भी जानकारी दी। शरद पवार ने कहा कि इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई थी। गौरतलब है कि शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक पार्टी में यह पद नहीं था।

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को जिम्मेदारी
यह बयान शरद पवार द्वारा पार्टी नेतृत्व की कमान अगली पीढ़ी के नेताओं को सौंपने की बड़ी घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है। लेकिन उनके भतीजे अजित पवार को इस दौरान पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और महिलाओं, युवाओं और छात्रों और लोकसभा से संबंधित मुद्दों को देखेंगी। वहीं, राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, गोवा और राज्यसभा से जुड़े मसले देखेंगे।

अजित पवार भी थे स्टेज पर मौजूद
जिस वक्त सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को यह जिम्मेदारी दी जा रही थी, अजित पवार भी स्टेज पर मौजूद थे। हालांकि उस वक्त उनकी बॉडी लैंग्वेज बहुत सहज नहीं थी। वह अपना सिर झुकाए बोतल से पानी पी रहे थे और फिर ताली बजा रहे थे। हालांकि बाद में ट्विटर पर उन्होंने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल समेत उन सभी को बधाई दी, जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि कुछ अरसा पहले शरद पवार के एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में भूचाल आ गया था। बाद में उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था।

यह होगी नई भूमिका
सुले को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाए जाने के बाद अब अजित पवार को पार्टी के मामलों पर सुले को रिपोर्ट करनी होगी। माना जा रहा है कि यह एक ऐसा कदम है, जिससे अजित को पार्टी में असहज महसूस करना पड़ सकता है। इस बीच, अजित पवार ने ट्वीट कर पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि राकांपा देश और राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)