होम बेटियों को दीजिए न्याय, महिला पहलवानों के समर्थन में सिसोदिया की जेल से PM मोदी को चिट्ठी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 27, 2023 10:43 PM

बेटियों को दीजिए न्याय, महिला पहलवानों के समर्थन में सिसोदिया की जेल से PM मोदी को चिट्ठी

बेटियों को दीजिए न्याय, महिला पहलवानों के समर्थन में सिसोदिया की जेल से PM मोदी को चिट्ठी

बेटियों को दीजिए न्याय, महिला पहलवानों के समर्थन में सिसोदिया की जेल से PM मोदी को चिट्ठी

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से महिला पहलवानों के समर्थन में प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा, 'राजनीतिक मतभेद अलग हो सकते हैं, लेकिन भारत का गौरव बढ़ाने वाली इन बेटियों को न्याय दीजिए।

अगर इन बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तो फिर देश में कोई शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाने का साहस नहीं कर सकेगा।’ सिसोदिया ने पत्र में लिखा कि अखबार में प्रकाशित हो रही खबरों से पता चल रहा है कि देश का गौरव बढ़ाने वाली बेटियां न्याय के लिए धरने पर बैठी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला पहलवान न्याय की गुहार लगा रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, क्योंकि आरोपी बाहुबली सांसद भाजपा से जुड़ा है। इन खिलाड़ियों ने देश को पदक दिलाए और देश का गौरव बढ़ाया। उस वक्त प्रधानमंत्री ने भी इन्हें परिवार का सदस्य बताया था। अब उनकी जिम्मेदारी बनती है कि परिवार की बेटियों के साथ न्याय हो। दो पेज की चिट्ठी में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने लिखा है कि इन प्रतिभाशाली बेटियों की वजह से विदेशों की धरती पर हमारा तिरंगा सबसे ऊपर लहराया गया। विदेशी सरजमीं पर हमारा राष्ट्रगान गुंजायमान हुआ।

मंत्रियों को झूठे केस में फंसाने की बात भी कही
खिलाड़ियों के बहाने सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के कामकाज को रोके जाने, मंत्रियों को झूठे केस में फंसाकर जेल में डाले जाने का आरोप भी केंद्र सरकार के ऊपर लगाया है। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को महिला पहलवानों को त्वरित न्याय दिलाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)