होम सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 27, 2023 06:57 PM

सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ, 27 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा 7 के छात्र अक्षत अय्यर को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से नवाजा गया है। अक्षत को यह अवार्ड उसकी पुस्तक ‘मोरल स्टोरीज’ के लिए प्रदान किया है, जिसे साहित्यिक प्रकाशन ‘ब्रिबुक्स’ ने प्रकाशित किया है। साहित्य के क्षेत्र में अक्षत का विशेष लगाव है। उसकी लिखी प्रेरक लघु कथाओं को बच्चे व किशोर खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षत ने अपने लेखन से बच्चों व किशोरों को सद्चिंतन व सद्विचारों के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रेरित किया है। सी.एम.एस. के मेधावी छात्र ने सिद्ध कर दिया कि युवा लेखकों की कलम में इतनी ताकत है कि वे अपने सृजनात्मक लेखन के द्वारा समाज में रचनात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने अक्षत की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी शैक्षिक रूचि के अनुसार विभिन्न विषयों में उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन प्रदान करता है, जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं, साथ ही साथ रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)