होम शाहजहांपुर में तीन मंत्रियों की मौजूदगी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की बहू नवनिर्वाचित पहली महापौर अर्चना वर्मा और 60 पार्षदों ने ली शपथ
शाहजहांपुर में तीन मंत्रियों की मौजूदगी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की बहू नवनिर्वाचित पहली महापौर अर्चना वर्मा और 60 पार्षदों ने ली शपथ
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में तीन मंत्रियों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित महापौर और 60 पार्षदों ने शपथ ली। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने महापौर अर्चना वर्मा को शपथ दिलाई। उसके बाद महापौर ने 60 पार्षदों को शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद मंच पर मौजूद रहे। वहीं शपथग्रहण समारोह में महापौर और पार्षदों के समर्थक मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में शाम छह बजे महापौर अर्चना वर्मा को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई। उसके बाद महापौर ने 60 पार्षदों को भी शपथ दिलाई। मंच पर 41 भाजपा के पार्षद मौजूद थे। तीन कांग्रेस, एक आम आदमी पार्टी और 14 निर्दलीय पार्षद भी मौजूद रहे। शपथग्रहण करने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, जेपीएस राठौर की देन है कि, रामपुर उपचुनाव में सीट हासिल कर ली है। जितिन प्रसाद ने कहा कि अब राजनीति करने का समय खत्म हो चुका है। अब महापौर और पार्षदों के काम करने का समय शुरू हो चुका है। अब जनता के बीच जाकर उनकी जरूरतों को पूरा करने का समय आ गया है। जनता ने तो हमे गिफ्ट दे दिया है, लेकिन अब बहुत जल्द इस शहर के लिए बहुत बड़ा गिफ्ट आने वाला है। ट्रिपल इंजान की सरकार में बहुत तेजी से विकास कार्य होगा। सभी वार्डो में बगैर किसी भेदभाव के काम किया जाएगा। यहां साफ-सफाई ऐसी कराईए कि एक उदाहरण पेश की जाए। ट्रेफिक की समस्या को दूर करना होगा। जनसहयोग से ये समस्या खत्म हो सकती है।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, शाहजहांपुर के लिए बहुत ऐतिहासिक क्षण है। अगर जनता ने वोट देकर इस लायक नही बनाया होता, तो शायद यहां नगर निगम नही बन सकता था। ताकत देने का ही नतीजा है कि यहां नगर निगम बना है। विकास का रास्ता उसी दिन से खुल गया था। ईश्वर इतनी क्षमता दे कि हम सभी का कर्ज उतार सकें। 60 पार्षद जनता की जिम्मेदारी को अदा करने के लिए चुने गए हैं। इनमे से जो लोग इस बात का अहसास करेंगे, लोगो की सेवा करेंगे वो लगातार जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जो लोग इस कसौटी पर खरे नही उतरेंगे उनको जनता न भूलती हैं और न ही माफ करती है। जो पार्षद पहली बार चुने गए हैं उनको सोचना चाहिए कि शाहजहांपुर की जो भी आवश्यकताएं है उनको पूरी करें। जितनी बड़ी जीत उतनी बड़ी जिम्मेदारी। हम आपके परमानेंट कर्जदार हैं। हमने महापौर के लिए वोट मांगा इसलिए हम कर्जदार हैं। शाहजहांपुर में विकास प्राधिकरण आएगा। शाहजहांपुर में रोप-वे की सहमति भी हो चुकी है। ये शाहजहांपुर के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर आज तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में रसायन एवं उर्वरक सम्बन्धी स्थायी समिति के अध्ययन दौरे पर होने के कारण नहीं आ सके। विशिष्ट अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण नहीं आए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।