होम जले पर नमक छिड़कने की कोशिश, AAP ने BJP को दिया उसी अंदाज में जवाब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 15, 2023 09:37 PM

जले पर नमक छिड़कने की कोशिश, AAP ने BJP को दिया उसी अंदाज में जवाब

जले पर नमक छिड़कने की कोशिश, AAP ने BJP को दिया उसी अंदाज में जवाब

जले पर नमक छिड़कने की कोशिश, AAP ने BJP को दिया उसी अंदाज में जवाब

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच नई जंग छिड़ गई है। दोनों ही दलों को दक्षिण के इस राज्य में निराशा का सामना करना पड़ा है।

भाजपा के हाथ से जहां सत्ता फिसल गई है तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी के हाथ नोटा से भी कम वोट आए। अब इसी को लेकर भाजपा ने 'आप' को चिढ़ाने की कोशिश की तो जवाब भी उसी अंदाज में मिला। आप के सांसद संजय सिंह ने आंध्र प्रदेश चुनाव के आंकड़े दिखाते हुए कहा कि भाजपा को भी नोटा से कम वोट मिले थे।

भाजपा नेता और आईटी डिपार्टमेंट के प्रभारी अमित मालवीय ने कर्नाटक चुनाव में आप के प्रदर्शन को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में इसको लेकर कोई बात नहीं कर रहा है, अरविंद केजरीवाल की 'आप' 224 में से 2018 सीटों पर लड़ी और सभी पर जमानत जब्त हो गई। उन्होंने आगे कहा, 'पार्टी को महज 2,25,866 और 0.58% वोट मिले, जोकि नोटा (2,69,763) को मिले वोट से भी कम है। अगली बार जब कोई केजरीवाल को भारत की उम्मीद बताए तो उन्हें उनकी स्थिति याद दिलाएं।'

भाजपा की ओर से तंज कसे जाने के बाद जवाब देने की जिम्मेदारी आप सांसद संजय सिंह ने संभाली। उन्होंने कुछ डेटा शेयर करते हुए लिखा, 'अरे ये कब हुआ?2019 में NO NO NO, हमारे मोदी जी 5 साल PM रहे। आंध्र प्रदेश में कई रैलियां की फिर भी 2019 में सभी 173 सीटों पर जमानत जब्त हुई।
NOTA से कम वोट मिले। मात्र .84% वोट मिले। अमित मालवीय क्या ये आकंड़ा सही है? कर्नाटक पर सवाल पूछने से पहले इसका जवाब दे देना।' गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तो भाजपा को 66 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)