होम 7 महीनों में पहली बार प्रशांत किशोर को रोकनी पड़ी अपनी पदयात्रा, क्या है इसकी वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 15, 2023 09:29 PM

7 महीनों में पहली बार प्रशांत किशोर को रोकनी पड़ी अपनी पदयात्रा, क्या है इसकी वजह

7 महीनों में पहली बार प्रशांत किशोर को रोकनी पड़ी अपनी पदयात्रा, क्या है इसकी वजह

7 महीनों में पहली बार प्रशांत किशोर को रोकनी पड़ी अपनी पदयात्रा, क्या है इसकी वजह

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की बिहार में चल रही जन सुराज पदयात्रा पर ब्रेक लग गया है। प्रशांत किशोर ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है। उन्होंने समस्तीपुर जिले के मोरवा में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि खराब सड़कों पर हर दिन 20-25 किलोमीटर पैदल चलने की वजह से मुझे मसल टियर की समस्या हो गई है।

इसलिए फिलहाल 10 से 15 दिन के लिए यात्रा स्थगित कर रहा हूं।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि लगातार खराब सड़कों पर प्रतिदिन 20-25 किलोमीटर चलने के कारण ये परेशानी हुई है। डॉक्टरों का सुझाव है कि 15-20 दिन पैरों को आराम दिया जाए, इसलिए यात्रा को स्थगित करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा फिर से इसी स्वरूप में 11 जून को मोरवा के इसी मैदान से शुरू होगी और जैसे चल रही थी, वैसे चलती रहेगी।

प्रशांत किशोर ने बताया कि मैंने शुरू में ही कहा था कि यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक हम शारीरिक रूप से अस्वस्थ नहीं होंगे। मैं आज भी बीमार नहीं हूं। लेकिन यह समस्या लगभग आठ महीने तक खराब सड़कों पर चलने के कारण हुई। यात्रा के दौरान मैं किसी भी कार या वाहन का इस्तेमाल नहीं करता था। जब मैं फिर से स्वस्थ्य हो जाऊंगा तो पदयात्रा फिर से शुरू होगी।

बता दें कि प्रशांत किशोर 200 से ज्यादा दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे थे। उन्होंने इसकी शुरुआत 2 अक्तूबर 2022 को पश्चिम चम्पारण जिले से की थी। इस दौरान वे लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों में और खासकर ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे थे, उनसे बातचीत कर रहे थे, उनकी समस्याएं सुन रहे थे और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान बता रहे थे।

प्रशांत किशोर पिछले दो दिनों से समस्तीपुर में पदयात्रा नहीं कर पा रहे थे। बीते महीने भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आई थी। उस दौरान भी डॉक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते बेड रेस्ट करने को कहा था। हालांकि प्रशांत किशोर ने उस समय पदयात्रा जारी रखी थी। उनकी पदयात्रा अबतक लगभग 2500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)