होम पाकिस्तान में नया हंगामा, इमरान को जमानत देनेवाले जज को हटाने की तैयारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 15, 2023 09:32 PM

पाकिस्तान में नया हंगामा, इमरान को जमानत देनेवाले जज को हटाने की तैयारी

पाकिस्तान में नया हंगामा, इमरान को जमानत देनेवाले जज को हटाने की तैयारी

पाकिस्तान में नया हंगामा, इमरान को जमानत देनेवाले जज को हटाने की तैयारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को जमानत देने के खिलाफ सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के नेता सुप्रीम कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

उधर, इमरान खान को राहत देने वाले पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल को हटाने की तैयारी चल रही है।

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) कई पार्टियों से मिलकर बना एक संगठन है, जिसमें सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUIF) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सहित कई पार्टियां शामिल हैं। इसके तहत 13 दलों ने आज विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है।

पाक मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने पाकिस्तान के चीफ जस्टिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। नेशनल असेंबली ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ संदर्भ तैयार करने और फाइल करने के लिए पांच सदस्यीय समिति के गठन की मांग की गई है। उधर, सुप्रीम कोर्ट के बाहर धरना देने वालों में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी मरियम शरीफ भी शामिल हैं। इनके अलावा जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फ़ज़ल (JUI-F) के कार्यकर्ता और समर्थकों सहित कई प्रदर्शनकारी पहले से ही संघीय राजधानी में डेरा जमाए हुए हैं।

संघीय राजधानी इस्लामाबाद में धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारी रेड ज़ोन में प्रवेश कर चुके हैं। आज न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के बाहर पार्टी के अंसारुल इस्लाम विभाग के लिए नामित वर्दी पोशाक के तहत मस्टर्ड कलर के कपड़े पहने हुए हैं। इमरान खान के समर्थकों ने भी प्रदर्शन शुरू किया है। पीटीआई ने दावा किया है कि उनके कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)