होम सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी लॉन्च, लौट रहे 500 भारतीय

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 24, 2023 10:27 PM

सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी लॉन्च, लौट रहे 500 भारतीय

सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी लॉन्च, लौट रहे 500 भारतीय

सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी लॉन्च, लौट रहे 500 भारतीय

युद्धग्रस्त देश सूडान से नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया है। इसके तहत 500 लोग सूडान पोर्ट पहुंच गए हैं। जल्दी ही इन्हें लाने के लिए जहाजों और एयरक्राफ्ट्स को भेजा जाएगा।

हम सूडान में फंसे अपने सभी भारतीयों को निकालने के लिए तत्पर हैं। इस रेस्क्यू को 'ऑपरेशन कावेरी' नाम दिया गया है। एस जयशंकर ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ' सूडान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया गया है। करीब 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं। कुछ और लोग रास्ते में हैं। हमारे जहाज और एयरक्राफ्ट इन्हें घर लाने के लिए तैयार हैं।'

फ्रांस ने भी शुरू किया ऑपरेशन
इससे पहले आज ही फ्रांस ने 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से निकाला है। इन लोगों में भारतीय भी शामिल हैं। भारत में फ्रांस के दूतावास ने ट्वीट किया, 'फ्रांस का बचाव कार्य जारी है। कल रात दो मिलिट्री फ्लाइट्स के जरिए 28 देशों के 388 लोगों को निकाला गया है। इनमें भारतीय भी शामिल हैं।' इससे पहले सऊदी अरब ने 157 लोगों को निकाला था। इन लोगों में 91 सऊदी नागरिक शामिल थे, इसके अलावा अन्य देशों के लोग भी शामिल रहे हैं। सूडान में 15 अप्रैल से ही आर्मी चीफ अब्देल फतेह अल बुरहान की शाही सेना और उनके डिप्टी मोहम्मदज हमदान डागलो के समर्थकों के बीच संघर्ष जारी है।

पीएम मोदी ने की थी ताकीद
गौरतलब है कि सूडान में सत्ता के लिए दो सैन्य जनरलों में संघर्ष चल रहा है। इसके चलते यहां पर लोगों के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। बड़ी संख्या में भारतीय भी सूडान में फंसे हुए हैं। वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एजेंसियों से सूडान के हालात पर नजर रखने के लिए कहा था। पीएम मोदी ने एक समीक्षा बैठक के बाद यह निर्देश दिए थे। उधर एक महिला ने पीएम मोदी से अपने पति को वापस लाने की गुहार लगाई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)