होम बिना किसी ऐप के इस तरह से पता चल जाएगा किसी के भी Wi-Fi का पासवर्ड, बहुत आसान है तरीका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 24, 2023 10:05 PM

बिना किसी ऐप के इस तरह से पता चल जाएगा किसी के भी Wi-Fi का पासवर्ड, बहुत आसान है तरीका

बिना किसी ऐप के इस तरह से पता चल जाएगा किसी के भी Wi-Fi का पासवर्ड, बहुत आसान है तरीका

बिना किसी ऐप के इस तरह से पता चल जाएगा किसी के भी Wi-Fi का पासवर्ड, बहुत आसान है तरीका

आजकल लगभग हर व्यक्ति स्मार्टफोन में इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है। मोबाइल डेटा के अलावा लोग Wi-Fi से भी इंटरनेट चलाते हैं। हम कहीं जाते हैं और वहां Wi-Fi होता है तो हम उसका पासवर्ड देने को कहते हैं तो बहुत से लोग अपने Wi-Fi का पार्सवड नहीं बताते।

कुछ लोग आपके मोबाइल को अपने Wi-Fi कनेक्ट कर देते हैं, लेकिन इस स्थिति में आपको उस वाई फाई का पासवर्ड पता नहीं चल पाता। ऐसे में आप अगली बार खुद से उस वाई फाई को यूज नहीं कर सकते। हम आपको ऐसी एक ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से वाई फाई का पासवर्ड देख सकते हैं। खास बात यह है कि वाई फाई का पासवर्ड जानने के लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की भी जरूरत नहीं होगी।

लैपटॉप या कंप्यूटर में ऐसे करें पता
अगर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में कोई Wi-Fi कनेक्टेड है और आपको उसका पासवर्ड पता करना है तो सबसे पहले अपने विडोंज सिस्टम पर विंडो के आइकन के साथ R को दबाएं। इसके बाद आपको CMD लिखकर ओके पर क्लिक करें। आप चाहें तो नीचे जो सर्च का आइकन होता है वहीं पर CMD टाइप भी कर सकते हैं। इसके बाद आपको टाइप करना है netsh wlan show profile name= (अब आपको Wi-Fi का नाम डालना है, जिससे आपका सिस्टम कनेक्टेड है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपका सिस्टम xyz नाम के Wi-Fi से कनेक्टेड है तो आपको xyz लिखना होगा। हालांकि ध्यान रहे कि = के साइन के बाद आपको स्पेस नहीं देना है। इसके बाद जब आप Wi-Fi का नाम लिख देंगे तो आपको key=clear टाइप करके एंटर का बटन दबाना है। अब जब आप एंटर प्रेस करेंगे तो यहां आपको security settings का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां आपको key content के सामने जो दिखाई देगा वही आपको Wi-Fi का Password होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)