होम गर्मी के मौसम में राहत भरे दिन कब तक रहेंगे जारी, मौसम विभाग ने बताया आगे का हाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 24, 2023 10:23 PM

गर्मी के मौसम में राहत भरे दिन कब तक रहेंगे जारी, मौसम विभाग ने बताया आगे का हाल

गर्मी के मौसम में राहत भरे दिन कब तक रहेंगे जारी, मौसम विभाग ने बताया आगे का हाल

गर्मी के मौसम में राहत भरे दिन कब तक रहेंगे जारी, मौसम विभाग ने बताया आगे का हाल

बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम राहत भरा बना हुआ है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कई पहाड़ी इलाकों में तो अच्छी खासी बारिश देखने को मिली है।

इसके चलते मौसम उतना गर्म नहीं है, जैसा अप्रैल के आखिरी दिनों में हुआ करता है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम सुहाना बना रहेगा। सोमवार को मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में लू नहीं चलेगी। इस तरह अप्रैल महीने में गर्मी से आराम रहेगा और लोगों को लू से बड़ी राहत मिलेगी।

इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के आंतरिक इलाकों में चक्रवात की स्थिति बनेगी। माना जा रहा है कि इसके चलते भी मौसम बदला है और गर्मी कम हुई है। कई इलाकों में रविवार को पूरे दिन आंधी का मौसम बना रहा। तेज हवाओं के चलते गर्मी में कमी आई है। यही नहीं स्काईमेट का अनुमान है कि बिहार, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों में भी चक्रवात की स्थिति के चलते गर्मी कम रहेगी। दरअसल 15 अप्रैल के बाद से कुछ दिनों तक लू चलने लगी थी, लेकिन 19 अप्रैल से ही मौसम बदला हुआ है।

इस बदलाव से पहले दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने लगा था और कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। यहां तक कि बंगाल, त्रिपुरा जैसे राज्यों ने तो स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पहली से 8वीं क्लास तक के स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 से 12 बजे तक करने का फैसला हुआ था। सोमवार को तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक ही बना रहा है, जबकि न्यूतनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा मंगलवार को भी 36 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने का अनुमान है।

मुंबई में 11 लोगों की लू लगने से हो गई थी मौत

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को मुंबई में हुए महाराष्ट्र भूषण कार्यक्रम के दौरान 11 लोगों की लू लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने खुले में 12 बजे दोपहर से शाम 5 बजे तक कोई भी आयोजन करने पर रोक लगा दी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)