होम अमेरिकी सेना के 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, 9 जवानों की मौत

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 30, 2023 10:03 PM

अमेरिकी सेना के 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, 9 जवानों की मौत

अमेरिकी सेना के 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, 9 जवानों की मौत

अमेरिकी सेना के 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, 9 जवानों की मौत

अमेरिकी सेना के 2 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए है. इस हादसे में 9 जवानों की मौत की खबर है. ये हादसा केंटकी में हुआ है. ट्रेनिंग मिशन के दौरान ये घटना घटी.

101 एयरबोर्न डिवीजन ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की. ट्वीट में कहा गया कि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि 101वें के 2 विमान कल रात एक दुर्घटना का शिकार हो गए. अभी हमारा फोकस उन जवानों और उनके परिवारों पर है जो इसमें शामिल थे. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

अमेरिकी समयानुसार, बुधवार रात 10 बजे के करीब ये हादसा हुआ. हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसा केंटकी के ट्रिग काउंटी में हुआ. दोनों हेलीकॉप्टर फोर्ट कैंपबेल से लगभग 48 किलोमीटर दूर हुए.

फोर्ट कैंपबेल टेनेसी सीमा के पास स्थित है. क्रैश साइट से दूरी थोड़ी पर रहने वाले एक शख्स ने बताया कि हादसा होने से पहले उसने दोनों हेलीकॉप्टरों को अपने घर पर ऊपर उड़ते हुए देखा. मैं और मेरी पत्नी बैठे हुए थे और मैंने कहा कि वाह, दो हेलीकॉप्टर काफी नीचे दिखाई दे रहे हैं और दोनों एक-दूसरे के करीब हैं.उन्होंने आगे बताया कि थोड़ी देर बाद हमने देखा कि ऐसा क्या लग रहा था जैसे आसमान में आतिशबाजी हुई हो.

हेलीकॉप्टर की सारी लाइट बुझ गईं. ऐसा लगा जैसे वो एकदम से गायब हो गए. फिर हमने आग के गोले जैसी चमक देखी. इस तरह की ट्रेनिंग होती है और हेलीकॉप्टर नीचे भी उड़ते हैं लेकिन 2 हेलीकॉप्टर काफी करीब नहीं होते हैं.

हमने दोनों को एक के बाद एक साथ देखा. पहले के पीछे ही दूसरा आया. फिर दोनों एक साथ उड़ने लगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)