होम यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, 17 में से 8 नगर निगम अनारक्षित, देखिए लिस्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 30, 2023 09:35 PM

यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, 17 में से 8 नगर निगम अनारक्षित, देखिए लिस्ट

यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, 17 में से 8 नगर निगम अनारक्षित, देखिए लिस्ट

यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, 17 में से 8 नगर निगम अनारक्षित, देखिए लिस्ट

यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची गुरुवार की शाम जारी कर दी है। 6 अप्रैल तक इस पर आपत्तियां दी जा सकती हैं। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने इस बारे में बताते हुए कहा कि यह अनंतिम सूची है।

इस पर आपत्तियां आने और उनका निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होगी। 17 नगर निगमों में से 8 अनारक्षित हैं। नगर निगम में काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज समेत आठ नगर निगम अनारक्षित हैं।

नगर निगम को पहले की तरह राज्य स्तर पर आरक्षित किया गया है। नगर परिषद में मंडल स्तर से आरक्षण की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत को जिला स्तर पर आरक्षण की व्यवस्था हुई है। यूपी में 545 नगर पंचायत हैं लेकिन एक का मामला कोर्ट में फंसा है इसलिए 544 सीटों के लिए आरक्षण जारी किया गया है। इसी तरह 199 नगर पालिका परिषद और 17 नगर निगमों के लिए आरक्षण की सूची जारी की गई है।

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बताया कि कुछ मंडल में कई जातियों को पहले आरक्षण नहीं मिल रहे थे। अब ऐसी समस्या नहीं दिखेगी। कुछ ही मंडल ऐसे रह जाएंगे, जहां किसी जाति को आरक्षण नहीं मिलेगा। नगर पंचायत की बात करें तो ओबीसी में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई देगा।

पहले भी ओबीसी को 205 सीटें मिली थीं। इस बार उतनी ही सीटें मिल रही हैं। मंडल स्तर पर बैलेंस के साथ आरक्षण सूची जारी की गई है। महिलाओं को ज्यादा सीटें मिली हैं। एससी की सीटें भी इस बार बढ़ी हैं।

नगर निगम में आरक्षण

आगरा एससी महिला
झांसी एससी
शाहजहांपुर ओबीसी महिला
फिरोजाबाद ओबीसी महिला
सहारनपुर ओबीसी
मेरठ ओबीसी
लखनऊ महिला
कानपुर महिला
गाजियाबाद महिला
वाराणसी अनारक्षित
मुरादाबाद अनारक्षित
प्रयागराज अनारक्षित
अलीगढ़ अनाऱक्षित
बरेली अनारक्षित
अयोध्या अनारक्षित
गोरखपुर अनारक्षित
मथुरा वंदावन अनारक्षित

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)