होम हिंसा की आग में झुलसा रामनवमी का जुलूस, दिल्ली, गुजरात से लेकर बंगाल तक भारी बवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 30, 2023 10:00 PM

हिंसा की आग में झुलसा रामनवमी का जुलूस, दिल्ली, गुजरात से लेकर बंगाल तक भारी बवाल

हिंसा की आग में झुलसा रामनवमी का जुलूस, दिल्ली, गुजरात से लेकर बंगाल तक भारी बवाल

हिंसा की आग में झुलसा रामनवमी का जुलूस, दिल्ली, गुजरात से लेकर बंगाल तक भारी बवाल

देश में आज रामनवमी मनाई जा रही हैं। इस बीच कई राज्यों में हिंसक घटनाएं सामने आईं। दिल्ली से लेकर गुजरात और बंगाल भी इससे अछूता नहीं रहा। गुजरात के वडोदरा में माहौल बिगड़ा नजर आया।

देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में करीब एक साल बाद एक बार फिर तनाव का माहौल नजर आय। पुलिस की इजाजत के बगैर कुछ संगठन रामनवमी पर जुलूस निकलाने पर अड़ गए थे। वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया है। यह घटना हावड़ा के शिवपुरी इलाके में हुई है। इस दौरान शरारती तत्वों ने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। आगजनी की वारदात को भी अंजाम दिया।

गुजरात का आलम
वडोदरा के फतेहपुरा इलाके में एक ही दिन में दो बार शोभायात्रा को निशाना बनाया गया। एक दिन में यहां दूसरी बार शोभायात्रा पर पथराव किया गया। इससे पूरे इलाके में तनाव है। पुलिस को उपद्रवियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। दोपहर में पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया था, लेकिन शाम को एक बार फिर पथराव होने से प्रशासन सवालों के घेरे में है। गुजरात के वडोदरा शहर में फतेहपुरा इलाके में रामनवमी के जुलूस पर दोपहर के समय एक शोभायात्रा पर पथराव किया गया। पुलिस उपाधीक्षक यशपाल जगनिया ने कहा कि इस दौरान कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। जुलूस पुलिस सुरक्षा में पूर्व निर्धारित मार्ग से निकाला गया। जगनिया और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंचे। जगनिया ने दोपहर में स्थिति पूरी तरह काबू में होने का दावा किया था। लेकिन शाम को एक बार फिर उपद्रव हो गया।

इंदौरा की स्थिति
रामनवमी के त्योहार की खुशी के बीच इंदौर में मातम पसर गया है। यहां के पटेल नगर स्थित मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। मंदिर के बावड़ी (कुएं) की छत धसने से यह हादसा हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ मंदिर में बहुत भीड़ थी। बहुत से लोग कुएं की छत पर जुटे हुए थे और तभी यह टूट गया। हादसे में अभी तक 19 लोगों को बचाया गया है। मंदिर से अभी तक 11 शव निकाले गए हैं, जिसमें 10 महिलाएं और 1 पुरुष हैं। बचाए गए 19 लोगों में कुछ की हालत गंभीर है।

हावड़ा में शोभायात्रा के दौरान पथराव
ममता बनर्जी के राज्य पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया। यह पूरी घटना हावड़ा के शिवपुरी इलाके में हुई है। इस दौरान शरारती तत्वों ने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। आगजनी की वारदात को भी अंजाम दिया। इस घटना के बाद वहां तनाव की स्थिति है।

दिल्ली में फिर तनाव का माहौल
दिल्ली के जहांगीरपुरी में करीब एक साल बाद एक बार फिर तनाव का माहौल देखने को मिला। खास बात यह है कि रामनवमी के दिन यह स्थिति उत्पन्न हुई। यह स्थिति दिल्ली पुलिस द्वारा हर साल की तरह इस बार रामनवमी पर जुलूस नहीं निकालने देने की वजह से उठ खड़ी हुई है। पुलिस की इजाजत के बगैर कुछ संगठन रामनवमी पर जुलूस निकलाने पर अड़ गए थे। दिल्ली पुलिस ने रामनवमी पर जुलूस निकालने को लेकर बढ़ते दबाव के बीच जहांगीरपुरी में लोगों को एक सीमित इलाके में रामनवमी का जुलूस निकालने की इजाजत दी है। इसके लिए पुलिस ने जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है। इस बैरिकेडिंग के बाहर कोई जुलूस आदि नहीं निकल सकता।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)