होम पहले ही चेताया, मुस्लिम बहुल इलाके में शोभायात्रा ना निकालें; हावड़ा हिंसा पर क्या बोलीं ममता?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 30, 2023 09:25 PM

पहले ही चेताया, मुस्लिम बहुल इलाके में शोभायात्रा ना निकालें; हावड़ा हिंसा पर क्या बोलीं ममता?

पहले ही चेताया, मुस्लिम बहुल इलाके में शोभायात्रा ना निकालें; हावड़ा हिंसा पर क्या बोलीं ममता?

पहले ही चेताया, मुस्लिम बहुल इलाके में शोभायात्रा ना निकालें; हावड़ा हिंसा पर क्या बोलीं ममता?

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। बंगाल की सीएम ने हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेताया था कि मुस्लिम बहुल इलाके से यात्रा निकालते वक्त सावधानी बरतें, वहां से परहेज करें। ममता ने दावा किया कि जुलूस यात्रा का रूट बदला गया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस वालों की इसमें संदिग्ध भूमिका पाई गई तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, "वे सांप्रदायिक दंगों को अंजाम देने के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है। उन्हें हावड़ा में ऐसा करने का दुस्साहस कैसे हो गया?" रिपोर्टों के मुताबिक, हावड़ा के शिबपुर में गुरुवार शाम को विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल ने शोभायात्रा निकाली थी। इस दौरान भारी हिंसा हुई। हिंसा की वजह सामने नहीं आई है। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हावड़ा में हिंसा इसलिए हुई क्योंकि शोभायात्रा का रूट गलत था। उन्होंने कहा, "उन्होंने रूट क्यों बदला और खासतौर से एक समुदाय पर हमला करने के लिए वे अनधिकृत रूट पर क्यों गए? अगर वे मानते हैं कि वे दूसरों पर हमला करेंगे और कानूनी हस्तक्षेपों के माध्यम से उन्हें राहत मिलेगी, तो उन्हें पता होना चाहिए कि जनता एक दिन उन्हें रिजेक्ट कर देगी। जिन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत कैसे होती है?"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)