होम आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास होता है - डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 30, 2023 06:54 PM

आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास होता है - डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास होता है - डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास होता है - डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस.

लखनऊ, 30 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, यूनाइटेड वर्ल्ड कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में उल्लास व उमंग से सराबोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने ज्ञान का दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि यदि हम बालक को प्रारम्भ से ही आध्यात्मिक ज्ञान देंगे तो स्वतः ही उनमें मानवीय गुण उत्पन्न होंगे जिससे उसकी बुद्धिमत्ता व ज्ञान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बालक में सद्विचार के बीज बोने के उपरान्त उन्हें प्रेम व स्नेह से सींचकर अपने विचारों को अभिव्यक्त करना भी सिखाना चाहिए।

            इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने स्कूल प्रार्थना, सर्व-धर्म प्रार्थना, विश्व एकता प्रार्थना, स्वागत नृत्य, मेलोडीज इन राइम्स, समूह गान, दादा-दादी सांग, कव्वाली, भांगड़ा आदि विभिन्न प्रस्तुतियों से अभिभावकों को गद्गद् कर दिया एवं ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ के माध्यम से स्कूली प्रक्रिया में अभिभावकों को साझीदार बनाने के सी.एम.एस. के प्रयास को सफल बना दिया। इस भव्य समारोह में वार्षिक परीक्षा में टॉप करने वाले, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले एवं साँस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. यूनाइटेड वर्ल्ड कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री कनिका कपूर ने अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभिभावकों का अपार सहयोग हमें मिलता है, इसी कारण हम बच्चों को सफलता की बुलन्दी पर पहुँचाने में सफल हुए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)