होम यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे, बीजेपी-सपा को कितनी सीटें?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 26, 2023 09:41 PM

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे, बीजेपी-सपा को कितनी सीटें?

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे, बीजेपी-सपा को कितनी सीटें?

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे, बीजेपी-सपा को कितनी सीटें?

लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ एक साल का ही समय बचा हुआ है। बीजेपी, कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों के अलावा सपा, टीएमसी जैसे क्षेत्रीय दल भी पूरी तैयारी में जुट गए हैं।

ज्यादातर की नजरें यूपी पर हैं। दरअसल, 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 2014 के बाद से ही तमाम चुनावों में भाजपा गठबंधन को अन्य दलों के मुकाबले भारी बढ़त मिलती रही है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सीधा मुकाबला बीजेपी गठबंधन, सपा, बसपा के बीच है। अब लोकसभा चुनाव से संबंधित एक सर्वे सामने आया है, जिसमें यूपी को लेकर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।

एबीपी न्यूज और Matrize ने मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे किया। इसमें यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों में 80 हजार से ज्यादा वोटरों की राय ली गई। सर्वे में सामने आया कि 80 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 67-73 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि सपा गठबंधन को तीन से छह, बसपा को शून्य से चार और कांग्रेस को एक से दो सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। वोट फीसदी की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को 63 फीसदी, सपा गठबंधन को 19 फीसदी, बसपा को 11 फीसदी और कांग्रेस को चार फीसदी वोट मिल सकता है। अन्य के खाते में तीन फीसदी वोट जाने की संभावना है।

चौंकाने वाला क्यों कहा जा रहा सर्वे?
यूपी में साल 2014 के बाद से ही बीजेपी का ग्राफ बढ़ता रहा है। दो लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत मिली है। पिछले 2022 विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को बहुमत हासिल हुआ हो, लेकिन वोटिंग से पहले सपा ने कड़ी टक्कर दी थी। इसी वजह से सपा की सीटों में भी इजाफा देखा गया था। इसके अलावा, कई लोग मान रहे थे कि पिछले नौ सालों से सत्ता में होने के चलते बीजेपी के खिलाफ एंटी इनकमबेंसी भी हो सकती है, लेकिन चुनावी सर्वे में इससे उलट बात सामने आई है। बीजेपी का वोट फीसदी 63 तक पहुंचता दिख रहा है।

2019 लोकसभा चुनाव में यूपी में कितनी मिली थीं सीटें?
पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा गठबंधन को 64 सीटों पर जीत मिली थी। दस सीटों पर बसपा ने जीत हासिल की थी, जबकि सपा और आरएलडी गठबंधन को पांच सीटों से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा, कांग्रेस को रायबरेली सीट पर जीत हासिल हो सकी थी। उस समय बीजेपी को 43.8 फीसदी वोट मिले थे, सपा को 36.7 फीसदी, बसपा को 12.9 फीसदी और कांग्रेस को 2.3 फीसदी वोट हासिल हुए थे। वहीं, भाजपा को अकेले दमपर लगातार दूसरी बार बहुमत मिला था। देशभर में भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली थी। वोट फीसदी 37.36 फीसदी था। एनडीए गठबंधन को 353 सीटें हासिल हुई थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)