होम सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 26, 2023 07:49 PM

सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का आयोजन

सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का आयोजन

सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का आयोजन

लखनऊ, 26 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने अभूतपूर्व प्रतिभा प्रदर्शन से अभिभावकों का दिल जीत लिया। छात्रों ने ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत से ऐसा समां बाँधा कि अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गये। विद्यालय के छात्रों ने ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ के माध्यम से स्कूली प्रक्रिया में अभिभावकों को साझीदार बनाने के सी.एम.एस. के प्रयास को सफल बना दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

            समारोह का शुभारम्भ सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि घर का वातावरण, स्कूल का वातावरण तथा समाज का वातावरण ये तीनों प्रकार के वातावरण ही बालक के तीन स्कूल तीन क्लास रूम या ज्ञान प्राप्त करने के तीन òोत होते हैं। वैसे तो इन तीनों प्रकार के वातावरण का प्रभाव बालक के मन और बुद्धि पर पड़ता है। किन्तु इन तीनों में ‘सबसे अधिक प्रभाव’ ‘स्कूल के वातावरण’ का ही बालक के मन और बुद्धि तथा सम्पूर्ण जीवन पर पड़ता है। सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्सना अतुल ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को अभिभावकों के सहयोग से समाज आदर्श नागरिक बनाने को संकल्पित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)