होम अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी; ओले भी गिरेंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 26, 2023 09:39 PM

अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी; ओले भी गिरेंगे

अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी; ओले भी गिरेंगे

अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी; ओले भी गिरेंगे

देशभर के ज्यादातर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। हालांकि, कुछ राज्यों में भारी बारिश से राहत तो मिली है, लेकिन छिटपुट बारिश अब भी जारी है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश/आंधी का नया दौर आएगा। नॉर्थईस्ट और पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक ओले, बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बतौर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की तरह बना हुआ है। इसके अलावा, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 29 मार्च की रात से आने वाला है, जिसकी वजह से कई जगह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पांच दिनों तक इस हिस्से में होगी बारिश
उत्तर पश्चिम भारत के लिए IMD ने कहा कि अगले पांच दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर बारिश होती रहेगी। वहीं, 29 और 30 मार्च को झमाझम बारिश, ओलावृष्टि की आशंका है। मैदानी इलाकों की बात करें तो 30 मार्च को हल्की बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई गई है।

मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश में 29 और 30 मार्च को बारिश होने वाली है। दक्षिण भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में 26-29 मार्च को बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं।

नॉर्थईस्ट में चार दिनों तक बारिश का अलर्ट
नॉर्थईस्ट के राज्यों की बात करें तो 26-29 मार्च के दौरान इन इलाकों में बारिश, बिजली कड़कना और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 26 और 27 मार्च को भारी बारिश होने वाली है। बिहार-झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 26-28 मार्च के बीच मध्यम बारिश और आंधी तूफान की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

आंधी-तूफान, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि 26 मार्च को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, 27 मार्च को छत्तीसगढ़ और ओडिशा व 30 मार्च को हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)