होम LPG Crisis: गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगा सख्त एक्शन, CM योगी का बड़ा आदेश, अफवाह फैलाने वालों को चेतावन
उत्तर प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही खबरों और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है।
उत्तर प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही खबरों और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। गैस सिलेंडर की जमाखोरी और ऊंचे दामों पर बिक्री की सूचनाओं के बाद सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आम जनता की जरूरत से जुड़े सामान के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश सामने आते ही प्रशासनिक तंत्र अलर्ट मोड में आ गया है और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री के बयान के हवाले से कहा गया, "उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है. रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें. यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. सरकार हर परिस्थिति में आमजन की सुविधा और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है."
सरकार ने साफ किया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है और लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण देश के कई हिस्सों में उपभोक्ताओं के बीच घबराहट देखी जा रही है। इसी बीच कुछ जिलों से गैस की कमी और अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़ने पर औचक निरीक्षण और छापेमारी की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने जिला स्तर पर वितरण प्रणाली की लगातार मॉनिटरिंग शुरू कर दी है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों को पारदर्शी वितरण व्यवस्था बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि घबराकर अनावश्यक गैस बुकिंग या भंडारण न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।