होम यूपी के किसानों के लिए बड़ी राहत, बढ़ी MSP, 1 अक्टूबर से शुरू होगी मोटे अनाज की खरीद
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को गुरुवार (18 सितंबर 2025) को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने मोटे अनाज की खरीद के लिए नई तारीखों का ऐलान किया है। इस बार खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। साथ ही सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी बढ़ा दिया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को गुरुवार (18 सितंबर 2025) को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने मोटे अनाज की खरीद के लिए नई तारीखों का ऐलान किया है। इस बार खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। साथ ही सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी बढ़ा दिया है।
आधिकारिक बयान के मुताबिक इस बार मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण और नवीनीकरण प्रक्रिया जारी है। सरकार ने बताया कि किसान किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर पर या फिर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
खरीद केंद्रों पर बिचौलियों को रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए फसल की खरीद ई-पॉप डिवाइस के जरिए किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही होगी। खरीदी गई फसल का भुगतान किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।
सरकार ने इस बार मोटे अनाज का MSP बढ़ाने का ऐलान किया है:
किसानों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है क्योंकि बढ़े हुए MSP के साथ अब सीधे बैंक खाते में भुगतान मिलेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।