होम यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की बातचीत को तैयार, बात नहीं बनी तो होगा तृतीय विश्व युद्ध?

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 21, 2022 08:57 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की बातचीत को तैयार, बात नहीं बनी तो होगा तृतीय विश्व युद्ध?

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की बातचीत को तैयार, बात नहीं बनी तो होगा तृतीय विश्व युद्ध?

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की बातचीत को तैयार, बात नहीं बनी तो होगा तृतीय विश्व युद्ध?

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है और यूक्रेन में स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि वहां पर अभी भी बमबारी जारी है। रूसी सेना से घिरे यूक्रेनी शहरों में मानवीय स्थिति और अधिक विकट हो गई है, यूक्रेन और रूस के बीच महायुद्ध लगातार जारी हैं। रूस दिन पर दिन यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक होता जा रहा है। रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल को चारों तरफ से घेर रखा है वहां लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच डेलीमेल की खबर के मुताबिक अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल अभ्यास करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार को एक खुफिया अंडरग्राउंड शहर में छुपा दिया है।आपात अधिकारियों ने पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में एक रासायनिक संयंत्र से हुए अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया है। सूमी के क्षेत्रीय गवर्नर दमित्रो ज्यिवित्स्की ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि, ज्यिवित्स्की ने यह नहीं बताया कि रिसाव किस कारण से हुआ था, जिसके चलते सुमीखिमप्रोम संयंत्र के ढाई किलोमीटर के दायरे में चारों तरफ जहरीली अमोनिया गैस फैल गई थी। सुमीखिमप्रोम संयंत्र सूमी के पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित है, जिसकी आबादी 2.63 लाख के करीब है और जहां हाल के हफ्तों में रूसी सैनिकों द्वारा नियमित रूप से गोलाबारी की जा रही है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को इजराइल से रूस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का अनुरोध किया और अपने देश पर रूस के आक्रमण की तुलना नाजी जर्मनी की कार्रवाई से की। इजराइल के सांसदों को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच प्रमुख वार्ताकार बनकर उभरे इजराइल के लिये यह तय करने का समय है कि वह किसके साथ है। उन्होंने कहा कि इजराइल को रूस पर प्रतिबंध लगाकर और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करके अपने सहयोगी पश्चिमी देशों का अनुसरण करना चाहिये। जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के खिलाफ अंतिम समाधान पर काम करने का आरोप लगाया। अंतिम समाधान शब्द का उपयोग नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 60 लाख यहूदियों के सुनियोजित नरसंहार के लिये किया था। यहूदी धर्म से संबंध रखने वाले जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूस की एक मिसाइल बाबी यार पर भी हमला कर चुकी है। बाबी यार 1941 मेंहुए नरसंहार में जान गंवाने वाले यहूदियों की याद में बना एक स्मारक है, जो यूक्रेन में स्थित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)