होम पुतिन का बड़ा बयान, बोलें- America-NATO अब एक और जंग के लिए तैयार रहना!

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2022 10:13 PM

पुतिन का बड़ा बयान, बोलें- America-NATO अब एक और जंग के लिए तैयार रहना!

पुतिन का बड़ा बयान, बोलें- America-NATO अब एक और जंग के लिए तैयार रहना!

पुतिन का बड़ा बयान, बोलें- America-NATO अब एक और जंग के लिए तैयार रहना!

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने लगा है। इस वक्त कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी है और आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी होते देखा जा सकता है।

इस बीच रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगर उसके एनर्जीसप्लाई पर बैन लगाया गया तो वह पश्चिमी देशों को 300डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदने को मजबूर कर देंगे। इसके साथ ही रूस-जर्मनी गैस पाइपलाइन को भी बंद करने देने की धमकी दी है।

दरअसल, यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देश लगातार रूस के खिलाफ कड़े से कड़ा प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिका, यूरोप और सहयोगी देश मिलकर रूस पर एनर्जी सप्लाई रोकने की तैयारी कर रहे हैं। इसके कारण सोमवार को कच्चे तेल का भाव 130डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था जो साल 2008के बाद उच्चतम स्तर है। इस बीच रूस के उप-प्रधानमंत्री एलेग्जेंडर नोवक ने कहा कि अगर रसियन ऑयल को खरीदने से मना किया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इससे ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमत आसमान छूने लगेगी। वह दिन दूर नहीं है जब कच्चे तेल का भाव 300डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा। रूस का तेल अभी डिस्काउंट पर मिल रहा है, लेकिन कोई देश खरीदने की हिम्मत इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि इससे वह रूस का खुला समर्थक हो जाएगा। तेल निर्यात बैन हो जाने से रूस की इकोनॉमी को गहरा झटका लगेगा।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, यूरोप अपनी जरूरत का ज्यादा तेल रूस से आयात करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है। वह रोजाना करीब 11मिलियन बैरल तेल उत्पादन करता है। इसका आधा हिस्सा वह निर्यात करता है। निर्यात में आधा केवल यूरोप को जाता है। यानी की रोजाना आधार पर वह यूरोप को 2.5-3मिलियन बैरल तेल निर्यात करता है। नोवक ने कहा कि अगर यूरोप रूस से तेल आयात बंद कर देता है तो उसे भारी एनर्जी क्राइसिस से जूझना होगा। यूरोप के नेताओं को इस बात को समझने की जरूरत है।

इसेक आगे उन्होंने यह भी कहा कि, रूस जितना तेल यूरोप को निर्यात करता है उसे रिप्लेस करने में एक साल से ज्यादा लग जाएगा। ऐसे में यूरोप के नेताओं को यह बात अपनी जनता से भी करनी चाहिए। अगर रूस से तेल सप्लाई पर बैन लगता है तो हम इसके लिए तियार हैं। इसके साथ ही नोवक ने कहा कि, यूरोप को कुल गैस सप्लाई में रूस का योगदान 40 फीसदी के करीब है। रूस अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटा है। अगर हमारे खिलाफ किसी तरह का एक्शन लिया जाता है तो इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)