होम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च स्तरीय बैठक, फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 5, 2022 09:59 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च स्तरीय बैठक, फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च स्तरीय बैठक, फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च स्तरीय बैठक, फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से रूस-यूक्रेन विवाद के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद रहे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए बैठक कर रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से ऑपरेशन गंगा चलाया गया है जिसके तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है।विदेश मंत्रालय के मुताबिक अब तक 13300 से ज्यादा भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत स्वदेश लाया जा चुका है। केंद्र सरकार की ओर से चार मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी राज्यों में है जहां से वे वहां फंसे छात्रों की सुरक्षित देश वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप पुरी, किरण रिजिजू और जनरल वीके सिंह को विशेष दूत के तौर पर इन पड़ोसी राज्यों में भेजा गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)