होम नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 4, 2022 10:17 PM

नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

विश्व के महान दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शेन वार्न का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। शेन वार्न को विश्व के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था। उन्होंने 1992 से लेकर 2007 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है। 1992 में उन्होंने पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था। वॉर्न के प्रबंधन ने आस्ट्रेलियाई मीडिया को एक संक्षिप्त बयान जारी किया है कि वॉर्न का थाईलैंड के को समुई में निधन हो गया है। बयान में कहा गया ,‘‘ शेन अपनी विला में अचेत पाये गए। मेडिकल स्टाफ की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जांच नहीं बचाई जा सकी।’’ उन्होंने कहा ,‘ उनके परिवार ने इस मौके पर निजता बनाये रखने की अपील की है। समय आने पर आगे ब्यौरा दिया जायेगा।’’ ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैच खेले हैं जबकि 194 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट चटकाए हैं। उन्हें दुनिया का महान खिलाड़ी कहा जाता है। आईपीएल में भी शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया था। उन्होंने 1993 में 24 वर्ष की उम्र में ओल्ड ट्रैफर्ड में जिस गेंद पर इंग्लैंड के माइक गैटिंग को आउट किया था , उसे ‘सदी की गेंद’ माना जाता है। गैटिंग उस लेग ब्रेक पर हैरान रह गए। गेंदबाजी की यह कला उस समय अंतिम सांसे ले रही थी जब वॉर्न ने उसे पुनर्जीवित किया। वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया और श्रीलंका क्रिकेट ने 2007 में दोनों दिग्गजों के सम्मान में दोनों देशों के बीच टेस्ट श्रृंखला का नाम वॉर्न मुरलीधरन ट्रॉफी रखा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)