होम रूसी मीडिया का बड़ा दावा, राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पहुंचे पोलैंड

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2022 10:10 PM

रूसी मीडिया का बड़ा दावा, राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पहुंचे पोलैंड

रूसी मीडिया का बड़ा दावा, राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पहुंचे पोलैंड

रूसी मीडिया का बड़ा दावा, राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पहुंचे पोलैंड

यूक्रेन और रूस के बीच की जंग अपने आठवें दिन में पहुंच चुका है। दिन गुजरने के साथ ही यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है, इस बीच यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया कि रूस ने उनके न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला कर दिया है।वहीं रूसी मीडिया की तरफ से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की को लेकर एक बड़ा दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया है। रूसी मीडिया की तरफ से कहा जा रहा है कि वो यूक्रेन छोड़ भाग गए हैं। कहा जा रहा है कि जेलेंस्की यूक्रेन छोड़ पोलैंड पहुंच चुके हैं। हालांकि एक दूसरे पर लगातार आरोप भी  लगाए जा रहे हैं, ऐसे में क्या रूसी मीडिया के दावे में कितना दम है ये वक्त के साथ पता चलेगा। जेलेंस्की की ओर से किस तरह का वीडियो सामने आता है।  इसके साथ ही एक और हैरान करने वाला दावा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की को एक हफ्ते के भीतर तीन बार मारने की कोशिश हो चुकी है। ब्रिटेन के अखबार द टाइम्स के हवाले से ये बड़ा दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि हत्या की ये कोशिश रूसी एजेंसी की मदद से ही विफल की गई क्योंकि वे यूक्रेन से युद्ध के खिलाफ हैं।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)