होम रूस की परमाणु फोर्स हाई अलर्ट पर, US बोला- डराने की कोशिश कर रहे हैं पुतिन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2022 10:19 PM

रूस की परमाणु फोर्स हाई अलर्ट पर, US बोला- डराने की कोशिश कर रहे हैं पुतिन

रूस की परमाणु फोर्स हाई अलर्ट पर, US बोला- डराने की कोशिश कर रहे हैं पुतिन

रूस की परमाणु फोर्स हाई अलर्ट पर, US बोला- डराने की कोशिश कर रहे हैं पुतिन

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध और युद्ध के परिणाम को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। इस युद्ध के बीच रूस और पश्चिम के देशों में लगातार तनाव बढ़ रहा है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को अपने न्यूक्लियर डिटेरेंस फोर्सेज को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया। रूसी राष्ट्रपति के इस आदेश के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया भी इस पर सामने आई। अमेरिका ने कहा कि रूस अपने इस फैसले से डराने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच परमाणु हथियारों को लेकर भी जिक्र हो रहा है। परमाणु हथियारों का जिक्र आने से सवाल उठ रहे हैं किस देश के पास परमाणु हथियारों का जखीरा ज्यादा बड़ा है? न्यूज एजेंसी एएफ़पी ने दुनिया के सबसे ज्यादा परमाणु हथियार वाले देशों के आंकड़े जारी किए हैं। ये आंकड़े न्यूज एजेंसी ने फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट के हवाले से जारी किए हैं।

किस देश के पास कितने परमाणु हथियार

रूस के पास 5977 परमाणु हथियार हैं।

अमेरिका के पास 5428 परमाणु हथियार हैं।

चीन के पास 350 परमाणु हथियार हैं।

उसके पास 290 परमाणु हथियार हैं।

ब्रिटेन के पास 225 परमाणु हथियार हैं।

पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार हैं।

इजराइल के पास 90 परमाणु हथियार हैं।

नॉर्थ कोरिया के पास 20 परमाणु हथियार हैं।

 

रूस ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

रविवार को रूसी राष्ट्रपति ने उसकी रक्षा मंत्री सेर्गेई शोइगु और जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गोरासिमोव के साथ बैठक की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश न केवल हमारे पड़ोसी देश के खिलाफ आर्थिक कार्यवाई कर रहे हैं, बल्कि नाटो प्रमुख देशों के नेता हमारे देश के बारे में आक्रामक बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा मैं रूस के फोर्सेस को स्पेशल ड्यूटी में हस्तांतरित करने का आदेश देता हूं। उन्होंने नाटो देशों के आक्रामक बयानों के जवाब में अपनी सेना के परमाणु प्रतिरोध बलों को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया है।

 

आपको बता दें, फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां येवस ले ड्रियेन ने देश की टेलीविजन tf1 पर पुतिन के परमाणु हथियारों के उपयोग को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि नाटो एक परमाणु गठबंधन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद गुरुवार को रूसी सैनिकों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में अब तक दोनों देशों के सैकड़ों सैनिक मारे जा चुके हैं और यूक्रेन के सैकड़ों नागरिक भी अपनी जान गवा चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)