होम यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, पिछले 24 घंटे में यह तीसरी बड़ी बैठक

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2022 09:48 PM

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, पिछले 24 घंटे में यह तीसरी बड़ी बैठक

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, पिछले 24 घंटे में यह तीसरी बड़ी बैठक

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, पिछले 24 घंटे में यह तीसरी बड़ी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर एक और बड़ी बैठक की है। पिछले 24 घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तीसरी बड़ी बैठक है। इस बैठक में यूक्रेन की ताजा हालात पर चर्चा हुई और साथ ही साथ वहां फंसे भारतीयों को कैसे निकाला जाए, इसको लेकर भी मंथन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, पीयूष गोयल ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू, जनरल वीके सिंह और विदेश सचिव शामिल रहे।आपको बता दें कि जहां कई सारे देशों ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को निकालने में हाथ खड़े कर दिए हैं। वहीं भारत ऑपरेशन गंगा के तहत अपने नागरिकों को वहां से लगातार निकालने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में अब तक 1400 से ज्यादा लोगों को वहां से निकाल कर भारत लाया जा चुका है। भारत की ओर से चार केंद्रीय मंत्रियों को ऑपरेशन गंगा के लिए यूक्रेन के पड़ोसी मुल्कों में भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूक्रेन की हालात पर खुद नजर रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बैठक की सर्वोच्च प्राथमिकता सभी भारतीय छात्रों को वहां से सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करना है।

 जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और वी के सिंह इस अभियान में समन्वय करने तथा छात्रों की मदद के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे। सिंधिया भारतीयों को यूक्रेन के निकालने के अभियान के लिए समन्वय का काम रोमानिया और मोल्दोवा से संभालेंगे, जबकि रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरी हंगरी जाएंगे और सिंह भारतीयों को निकालने का प्रबंध करने के लिए पोलैंड जाएंगे। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस भारत लाने और पोलैंड जाने से पहले केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि मैं पोलैंड जा रहा हूं। हम समन्वय के साथ लोगों को निकालने की चेष्टा करेंगे। प्रधानमंत्री ने संदेश दिया हैं कि लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाना है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)