होम सावधान! खत्म नहीं हुआ है कोरोना, जून में चौथी लहर की आशंका, वैज्ञानिकों ने चेताया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2022 09:52 PM

सावधान! खत्म नहीं हुआ है कोरोना, जून में चौथी लहर की आशंका, वैज्ञानिकों ने चेताया

सावधान! खत्म नहीं हुआ है कोरोना, जून में चौथी लहर की आशंका, वैज्ञानिकों ने चेताया

सावधान! खत्म नहीं हुआ है कोरोना, जून में चौथी लहर की आशंका, वैज्ञानिकों ने चेताया

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। वर्तमान में देश में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। हालांकि अब यह खात्मे की ओर है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या कोरोना वायरस की चौथी लहर भी आएगी? इसको लेकर वैज्ञानिकों ने एक बार फिर से कड़ी चेतावनी दे दी है। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस की चौथी लहर जून के मध्य या आखिर तक आ सकती है। जाहिर सी बात है कि वैज्ञानिकों की ओर से इस तरह की चेतावनी एक बार फिर से सभी को डरा सकती है।आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक शोध के बाद बताया कि भारत में कोरोना वायरस की चौथी लहर शुरुआती डाटा की उपलब्धि तारीख से 936 दिनों के बाद आएगी और यह तारीख थी 30 जनवरी 2020। इस रिसर्च में एक सांख्यिकी मॉडल का इस्तेमाल किया गया है और नतीजों के बाद इस बात की जानकारी मिली है कि अगली लहर लगभग 4 महीनों तक रहेगी जो कि कहीं ना कहीं डराने वाली है। भारत में चौथी लहर की शुरुआत 22 जून के आसपास हो सकती है जबकि इसका अंत अगस्त के मध्य आखिर में होगा। भारत में कोरोना वायरस की वैरीअंट वैक्सीनेशन पर निर्भर करेगी।भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,013 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,24,130 हो गई। करीब दो महीने बाद संक्रमण के दैनिक मामले 10 हजार से कम सामने आए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,02,601 रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले, पिछले साल 28 दिसंबर को कोविड-19 के 9,195 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में पिछले 22 दिनों से दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 119 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,13,843 हो गई। देश में अभी 1,02,601 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)