होम अमित शाह बोले- अखिलेश यादव के पास दो चश्मे, पहले से उन्हें एक ही जाति और दूसरे से एक ही धर्म दिखाई देता है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2022 10:04 PM

अमित शाह बोले- अखिलेश यादव के पास दो चश्मे, पहले से उन्हें एक ही जाति और दूसरे से एक ही धर्म दिखाई देता है

अमित शाह बोले- अखिलेश यादव के पास दो चश्मे, पहले से उन्हें एक ही जाति और दूसरे से एक ही धर्म दिखाई देता है

अमित शाह बोले- अखिलेश यादव के पास दो चश्मे, पहले से उन्हें एक ही जाति और दूसरे से एक ही धर्म दिखाई देता है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। पूर्वांचल में आखिरी के 2 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार किया और अखिलेश यादव पर हमला किया। अमित शाह ने दावा किया कि अखिलेश यादव के पास दो चश्मे है, एक से उन्हें एक ही जाति दिखाई देती है जबकि दूसरे चश्मे से उन्हें एक ही धर्म दिखाई पड़ता है। अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी आएगी तो एक ही जाति के लिए काम करेगी। बसपा आएगी तो वह दूसरी जाति के लिए काम करेगी। अगर आपने भाजपा की सरकार बनाई तो उत्तर प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास होगा। शाह ने कहा कि अखिलेश जी गर्मी आते ही विचरित हो जाते हैं और पूरे परिवार के साथ चार्टर विमान से लंदन चले जाते हैं। ऐसे नेता क्या आपका भला कर सकते हैं?गृह मंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण सपा-बसपा वाले नहीं कर सकते। उनके राज में भू-माफिया गरीबों की जमीन कब्जाते थे। हमने कहा था कि हम एक स्क्वाड बनाएंगे और भू-माफियाओं को सीधा करने का काम करेंगे। आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी सभी जेल में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2 हज़ार करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर माफियाओं ने कब्ज़ा कर लिया था। जिसके बाद योगी सरकार ने इस जमीन को माफियाओं से मुक्त करवा कर गरीबों के लिए घर बनाने का काम किया है। शाह ने कहा कि सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश में जो गरीबी बढ़ाने का काम किया है, हम उन गरीबों के कल्याण के लिए काम करेंगे। आज पिछड़ा समाज के लोग, अनुसूचित समाज के लोग, हर वर्ग के गरीबों के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि एक जमाना था, जब यूपी में ताजिया, रमजान में 24 घंटे बिजली आती थी। लेकिन जन्माष्टमी, दीपावली, होली में 24 घंटे बिजली नहीं आती थी। सपा सरकार ने बिजली का भी धर्म तय कर दिया था। भाजपा सरकार ने सभी त्योहारों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले तक डकैती में, महिलाओं के साथ अत्याचार में, अपहरण-फिरौती में, हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश नंबर एक था। योगी आदित्यनाथ की सरकार में यूपी में डकैती के मामलों में 70% की कमी, लूट में 69%, हत्या में 29%, रेप के मामलों में 52% की कमी आई है। आज उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन में, आंवला उत्पादन में, गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में, आलू उत्पादन में, हरी मटर के उत्पादन में पहले नंबर पर है। 5 साल पहले किसी में भी यूपी नंबर वन नहीं था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)