होम पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, पहचान पूछकर 9 यात्रियों की गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाते हुए भीषण आतंकी हमला हुआ है। झोब इलाके में बंदूकधारियों ने एक बस को रोककर उसमें सवार यात्रियों से पहचान पूछी और 9 लोगों को गोलियों से भून डाला.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाते हुए भीषण आतंकी हमला हुआ है। झोब इलाके में बंदूकधारियों ने एक बस को रोककर उसमें सवार यात्रियों से पहचान पूछी और 9 लोगों को गोलियों से भून डाला। सभी मृतक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से थे और क्वेटा से लाहौर जा रहे थे।
“आतंकियों ने यात्रियों को उतारकर उनकी पहचान पूछी और 9 मासूमों की हत्या कर दी।”
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में यह हमला केवल आतंरिक अस्थिरता को नहीं दर्शाता, बल्कि यह भी संकेत देता है कि सरकार नागरिकों की रक्षा करने में असफल हो रही है।
सांप्रदायिक पहचान के आधार पर की गई हत्या पाकिस्तान में बढ़ते विभाजन और हिंसा की एक खतरनाक मिसाल बन रही है। यह सवाल अब और गंभीर होता जा रहा है — क्या पाकिस्तान अपने ही नागरिकों की सुरक्षा करने में सक्षम है?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।