होम सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘मिनी स्पोर्टस डे’ का आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2022 07:10 PM

सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘मिनी स्पोर्टस डे’ का आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘मिनी स्पोर्टस डे’ का आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘मिनी स्पोर्टस डे’ का आयोजन

लखनऊ, 25 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा नन्हें-मुन्हें छात्रों के लिए ‘मिनी स्पोर्टस डे’ का आयोजन आज विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें छात्रों की बाल सुलभ खेल प्रतिभा देख अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गये। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न रोचक खेल प्रतियोगिताओं द्वारा इण्डिया फिट एण्ड यंग का सन्देश दिया। खेल समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ एवं इसके उपरान्त खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदकों के जबरदस्त होड़ रही और छात्रों ने अपनी शक्ति, दमखम, प्रतिभा व क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया। विद्यालय के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने फ्राग जम्प, स्प्रिन्ट रेस, बैलून बर्स्टिंग, हर्डल रन, बाल बैलेन्सिंग, थ्री लेग्ड रेस, सैक रेस, चेन रेस आदि विभिन्न खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का गजब का प्रदर्शन किया। खेल प्रतिस्पर्धाओं में विजयी छात्रों को सार्टिफिकेट, मैडल व शील्ड प्रदान कर पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

                सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा चेकर ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए शारीरिक विकास का होना अति आवश्यक है और यह खेलों द्वारा ही सम्भव है। अतः इस तरह के आयोजनों से छात्रों में आपसी सहयोग, आत्म विश्वास व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं एवं चरित्र का निर्माण होता है। इस तरह के आयोजन जीवन में एकता की भावना को बढ़ाते है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)