होम स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी कैबिनेट से इस्तीफा, सपा में हुए शामिल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2022 09:30 PM

स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी कैबिनेट से इस्तीफा, सपा में हुए शामिल

स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी कैबिनेट से इस्तीफा, सपा में हुए शामिल

स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी कैबिनेट से इस्तीफा, सपा में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। इन सब के बीच से बड़ी खबर लखनऊ से आ रही है जिसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है। खबर के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता और योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल को स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना इस्तीफा भेजा है। सूत्रों की माने तो स्वामी प्रसाद मौर्य नाराज चल रहे थे।अपने इस्तीफे के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव के साथ उनकी एक तस्वीर भी सामने आ गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने इस्तीफे में कहा कि दलितों, पिछड़े, किसानों, बेरोजगार युवाओं, छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रति लापरवाह रवैये के कारण मैं यूपी कैबिनेट में श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री के पद से इस्तीफा देता हूं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)