होम क्या NDA से अलग होने वाली है अपना दल (सोनेवाल) ?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2022 08:57 PM

क्या NDA से अलग होने वाली है अपना दल (सोनेवाल) ?

क्या NDA से अलग होने वाली है अपना दल (सोनेवाल) ?

क्या NDA से अलग होने वाली है अपना दल (सोनेवाल) ?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में इस्तीफों की छड़ी लगी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल अपना दल (सोनेलाल) का बयान सामने आया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि भाजपा को नेताओं के आत्मसम्मान का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, भाजपा सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस्तीफा दे दिया है और फिर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्या के भाजपा से जाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह देखना चाहिए कि सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं के आत्मसम्मान से कोई खिलवाड़ ना हो। ऐसे में हम अपील करते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी आगे आएं।

 

सपा के संपर्क में है अपना दल (सोनेवाल) ?

 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल-सोनेलाल की मुखिया अनुप्रिया पटेल चुनावी गठबंधन के लिए सपा के संपर्क में हैं। हालांकि अपना दल-सोनेलाल ने राजभर के इस दावे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अब भी भाजपा नीत एनडीए के साथ है। राजभर ने यह भी दावा किया था कि केंद्रीय अनुप्रिया पटेल सपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा था कि चुनाव में गठबंधन के लिए अनुप्रिया की सपा नेतृत्व से बातचीत हो रही है और अब सभी को अंदाजा हो गया है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई निश्चित है। गौरतलब है कि अपना दल (सोनेलाल) ने साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव तथा साल 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिनमें से 9 पर जीत हासिल की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)