होम यूपी में नाराज नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल को दी गई जिम्मेदारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2022 09:12 PM

यूपी में नाराज नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल को दी गई जिम्मेदारी

यूपी में नाराज नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल को दी गई जिम्मेदारी

यूपी में नाराज नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल को दी गई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव है। भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। हालांकि पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब योगी कैबिनेट में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव के साथ उनकी एक तस्वीर भी आ गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कुछ और विधायक भाजपा का दामन छोड़ सकते हैं। खबर यह भी है कि कानपुर के बिल्हौर से भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ दी है। बिल्हौर से भगवती सागर विधायक हैं। भगवती सागर के अलावा बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा से विधायक बृजेश प्रजापति और शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा ने भी पार्टी को बाय-बाय कह दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी के कई और नेता भाजपा का दामन छोड़ सकते हैं।इसी को लेकर अब भाजपा सक्रिय हो गई है। सूत्र यह बता रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी की ओर से मनाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रदेश के सभी नाराज भाजपा नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल को दे दी गई है। स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष हैं तो वही सुनील बंसल संगठन प्रभारी है। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने किस कारण से इस्तीफा दिया है, इस बात की तो जानकारी नहीं है। लेकिन मैं उनसे अपील करता हूं कि वह बैठ कर बात करें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले अक्सर गलत साबित हो जाते हैं।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक दिल्ली के पार्टी हेड क्वार्टर में चल रही है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, सुनील बंसल के साथ कई और वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सूत्र बता रहे हैं कि पहले और दूसरे चरण के लिए टिकटों पर चर्चा की गई। खबर यह भी है कि मकर संक्रांति के बाद कभी भी टिकटों के बंटवारे की जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई है कि आगामी चुनाव को किस तरह से लड़ा जाए और रणनीति क्या रह सकती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)