होम 1947 में मोदी जैसा नेतृत्व होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2021 08:25 PM

1947 में मोदी जैसा नेतृत्व होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता

1947 में मोदी जैसा नेतृत्व होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता

1947 में मोदी जैसा नेतृत्व होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद से भारत की दिशा को मजबूती से बदलने का काम शुरू हुआ। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां भारत का परचम नहीं फहरा रहा हो। दुनिया के मंच पर भारत की धमकेदार पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भारतीय दृष्टि दी है। 1947 में यदि मोदी जैसा नेतृत्व भारत के पास होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता। मुख्यमंत्री योगी रविवार को वैश्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि 2014 के पहले कोरोना महामारी आई होती तो सोचिये देश का क्या हाल होता।  पहले पर्व व त्योहारों पर अराजकता का माहौल था। गुंडा टैक्स वसूला जाता था। अब दंगाइयों को पता है कि दंगा करेंगे तो सात पीढ़ियों तक वसूली की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज यूपी नम्बर दो की अर्थव्यवस्था बना है। हर पंजीकृत व्यापारी का 10 लाख रुपये का बीमा कर रहे हैं। सिंगल विंडो का सबसे बड़ा प्लेटफार्म यूपी के पास है। डबल इंजन की सरकार ने आम जन के जीवन मे परिवर्तन किया है। आज पर्व व त्योहार मनाने में कोई बाधा नहीं है। 2017 से पहले कावड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी। हमने धूमधाम से यात्रा निकाली और पुष्पवर्षा भी कराई।
मुख्यमंत्री ने मुख्य विपक्षी दल सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल इस देश के नायक हैं। उनकी जिन्ना से तुलना करने वालों का पर्दाफाश करना चाहिए।
वैश्य समाज भाजपा को 15 दिन का समय दे: स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वैश्य समाज भाजपा को राम के नाम पर 15 दिन का समय दे। भाजपा वैश्य समाज के दम पर खड़ी हुई है। पहले लोग टीका लगाने, मन्दिर जाने और खुद को हिन्दू कहने से डरते थे आज वही लोग मन्दिर मन्दिर जा रहे हैं। हम मिशन के लिए काम करते हैं। हम सपा-बसपा की तरह लूटने नहीं आए हैं। कश्मीर में पहले सेना पर पत्थर फेंके जाते थे आज फूल बरस रहे हैं।
'वैश्य समाज हिंदू समाज का रक्षक है'
भाजपा सांसद नरेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण सड़क पर माहौल बनाता है लेकिन व्यापारी दुकान पर माहौल बनाता है। तन और मन तो कोई भी दे सकता है लेकिन धन व्यापारी ही दे सकता है।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का रक्षक वैश्य समाज ही है। राजनीतिक दलों में कोषाध्यक्ष पद वैश्य समाज को दिया जाता था लेकिन अब दूसरे समाज को देना चाहिए क्योंकि अब दूसरे समाज के लोग भी व्यापार करने लगे हैं। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में गुंडाराज समाप्त कर व्यापारी को अच्छा माहौल दिया है। व्यापारी को व्यापार के लिएअच्छा माहौल चाहिए। योगी के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
विधानसभा उपाध्यक्ष बोले- पिछली सरकार में सबसे ज्यादा वैश्य समाज ही प्रताड़ित था
विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकार ने सबसे ज्यादा वैश्य व व्यापारी समाज को प्रताड़ित किया था। प्रदेश की जनता ने 2007 से 2017 तक तुष्टिकरण की राजनीति करने वालो को सत्ता से बाहर किया है। 2022 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)