होम छोटे केस छोड़ें, बड़े मामलों पर लगाएं एनर्जी.., हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन की अवहेलना मामले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी अंतरिम राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत (स्पेशल MP/MLA कोर्ट) में चल रही कार्यवाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन की अवहेलना मामले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी अंतरिम राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत (स्पेशल MP/MLA कोर्ट) में चल रही कार्यवाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस (CJI) सूर्य कांत ने ईडी को बड़े ही हल्के-फुल्के लेकिन चुटीले अंदाज में नसीहत देते हुए कहा कि एजेंसी को अपना ध्यान 'बड़े मामलों' पर केंद्रित करना चाहिए।
'हम अखबार में पढ़ रहे थे... बड़े केस पर ध्यान दीजिए'
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी को नोटिस जारी किया। CJI सूर्य कांत ने ईडी के वकील से कहा, "यह एक छोटा मामला है। कल हम अखबार में पढ़ रहे थे कि ईडी ने बहुत सारे केस दर्ज किए हैं। बेहतर होगा कि आप उन पर ध्यान दें और अपनी एनर्जी बड़े मामलों पर लगाएं, जिससे आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकेंगे।"
कोर्ट में ED बनाम मुकुल रोहतगी: किसने क्या कहा?
क्या है यह पूरा मामला और क्यों जारी हुआ था समन?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।