होम अनिल अंबानी पर ED का बड़ा प्रहार, 3716 करोड़ का आलीशान घर कुर्क
देश के चर्चित उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रिलायंस कम्युनिकेशन (RCom) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।
देश के चर्चित उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रिलायंस कम्युनिकेशन (RCom) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मुंबई के पॉश इलाके में स्थित उनके 3716.83 करोड़ रुपये के आलीशान घर 'अबोड' (Abode) को PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत कुर्क (Attach) कर लिया है।
क्या है 'अबोड' (Abode) की खासियत?
मुंबई के आलीशान पाली हिल इलाके में स्थित 'अबोड' 66 मीटर ऊंची और 17 मंजिला भव्य इमारत है। इसकी गिनती देश की सबसे महंगी निजी संपत्तियों में होती है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, इस ताजा जब्ती के साथ ही अनिल अंबानी और उनके ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ अब तक कुल 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।
आखिर क्या है 40,000 करोड़ का RCom घोटाला?
इस पूरे विवाद की जड़ में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) है।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार और 'देश नहीं छोड़ने' का वादा
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में ED और CBI की 'धीमी जांच' पर कड़ी नाराजगी जताई थी, जिसके बाद यह बड़ा एक्शन देखने को मिला है।
बता दें कि 66 वर्षीय अनिल अंबानी को जल्द ही दोबारा ED के सामने पूछताछ के लिए पेश होना पड़ सकता है (इससे पहले अगस्त 2025 में उनका बयान दर्ज किया गया था)।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।