होम अजित पवार की विरासत संभालेंगी पत्नी सुनेत्रा, बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, शरद गुट ने याद दिलाई दादा की अंतिम इच्छा

समाचारराजनीतिप्रादेशिकी Alert Star Digital Team Jan 31, 2026 07:57 PM

अजित पवार की विरासत संभालेंगी पत्नी सुनेत्रा, बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, शरद गुट ने याद दिलाई दादा की अंतिम इच्छा

महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा गया है. दिवंगत नेता अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वह महाराष्ट्र के इतिहास में इस पद को संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं.

अजित पवार की विरासत संभालेंगी पत्नी सुनेत्रा, बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, शरद गुट ने याद दिलाई दादा की अंतिम इच्छा

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा गया है. दिवंगत नेता अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वह महाराष्ट्र के इतिहास में इस पद को संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं. उनके शपथ ग्रहण के साथ ही सियासी गलियारों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों धड़ों (अजित गुट और शरद गुट) के विलय की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

शरद गुट ने किया स्वागत, छेड़ दिया 'विलय' का राग

सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर शरद पवार गुट (NCP-SCP) की ओर से सधी हुई लेकिन बड़ी प्रतिक्रिया आई है. सांसद फौजिया खान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, "मैं सुनेत्रा को शुभेच्छा देना चाहती हूं कि वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं. ये हमारे लिए सम्मान की बात है, लेकिन उनके सामने चुनौतियां बहुत रहेंगी."

हालांकि, फौजिया खान ने एक बड़ा सियासी दांव चलते हुए दोनों गुटों के एक होने की बात भी छेड़ दी. उन्होंने कहा, "अजित पवार की ये अंतिम इच्छा थी (पार्टियों का विलय). मैं आशा करती हूं कि सुनेत्रा ताई इसका सम्मान करेंगी." इस बयान के बाद राज्य में एक बार फिर मराठा छत्रप के परिवार के एक होने की अटकलें शुरू हो गई हैं.

PM मोदी बोले- 'अजित दादा का विजन पूरा करेंगी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और दिवंगत अजित दादा पवार के विजन को पूरा करेंगी."

योगी आदित्यनाथ ने जताई उम्मीद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई संदेश भेजते हुए लिखा, "पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और सीएम देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में जारी महाराष्ट्र की विकास यात्रा को आप नई गति प्रदान करेंगी."

'दादा की जगह लेना मुश्किल, पर सुनेत्रा ताई मिसाल बनेंगी'

एनसीपी नेताओं ने माना कि अजित पवार की जगह भर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है, लेकिन उन्होंने सुनेत्रा पवार की क्षमताओं पर भरोसा जताया. नेताओं ने कहा कि सुनेत्रा पवार का सामाजिक कार्यों में लंबा अनुभव है और उन्होंने अजित दादा को काम करते हुए करीब से देखा है. नेताओं ने विश्वास जताया कि वह एक मिसाल कायम करेंगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)