होम फिर गर्माया राफेल विमान सौदा, श्रीनगर को मिला क्रिएटिव सिटी का दर्जा,
फिर गर्माया राफेल विमान सौदा, श्रीनगर को मिला क्रिएटिव सिटी का दर्जा,
फ्रांस की आनलाइन पत्रिका मीडियापार्ट ने दावा किया कि भारत के साथ 36 राफेल का सौदा हासिल करने के लिए घूस दी गई। सीबीआई और ईडी को घूस लेने की जानकारी थी। डील के पैसे भारतीय बिचौलिए सुशेन गुप्ता को दिए गए। डील में ऑफशोर कंपनिया, संदिग्ध अनुबंध, झूठे चालान शामिल थे। केंद्रीय पुलिस बल, सीबीआई और ईडी के सहयोगियों के पास अक्टूबर 2018 से घूस के सबूत थे। मीडियापार्ट ने इससे पहले भी रफाल डील से जुड़े कई रिपोर्ट पेश किए थे। दावे के अनुसार सुशेन गुप्ता को गुप्त कमीशन में कम से कम 7.5 मिलियन यूरो (सिर्फ 650 मिलियन रुपये के बराबर) का भुगतान किया।दुनिया में स्वर्ग जैसी खूबसूरती के लिए मशहूर कश्मीर को एक नई सफलता मिली है। दरअसल जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर दुनियाभर के उन 49 शहरों में से एक बन गयी है जिन्हें ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन)’ में शामिल किया गया है। यूनेस्को के नयी दिल्ली स्थित कार्यालय से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि अब श्रीनगर भी यूनेस्को सिटीज ऑफ म्यूजिक- चेन्नई एवं वाराणसी, यूनेस्को सिटी ऑफ क्राफ्ट्स ऐंड फोक आर्ट-जयपुर, यूनेस्को सिटी ऑफ फिल्म-मुंबई, यूनेस्को सिटी ऑफ गेस्ट्रोनॉमी-हैदराबाद के साथ इस सूची में शामिल हो गया है। यूनेस्को की वेबसाइट पर जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक अब ऐसे शहरों की संख्या 295 है जो 90 देशों से हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।