होम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सी.एम.एस. छात्रा इक्कीस हजार रूपये (रु. 21,000) के नगद पुरस्कार से सम्मानित

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 9, 2021 06:56 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सी.एम.एस. छात्रा इक्कीस हजार रूपये (रु. 21,000) के नगद पुरस्कार से सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सी.एम.एस. छात्रा इक्कीस हजार रूपये (रु. 21,000) के नगद पुरस्कार से सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सी.एम.एस. छात्रा इक्कीस हजार रूपये (रु. 21,000) के नगद पुरस्कार से सम्मानित

लखनऊ, 9 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा कुमारी नैन्सी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इक्कीस हजार रूपये (रु. 21,000) के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नैन्सी को यह पुरस्कार अन्तर-विद्यालयी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन, लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में नैन्सी को प्रशस्ति पत्र एवं इक्कीस हजार रूपये (रु. 21,000) के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन, सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान समेत कई गणमान्य हस्तियों ने उपस्थित होकर नैन्सी को अपना आशीर्वाद दिया।

            उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि इस अन्तर-विद्यालयी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने देश प्रेम संदेश देते हुए रचनात्मक व सारगर्भित लेखन की छाप छोड़ी। निर्णायक मंडल ने एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना से ओतप्रोत कुमारी नैन्सी के लेखन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए द्वितीय पुरस्कार हेतु चयनित किया।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)