होम मायावती का एलान, किसी भी पार्टी से चुनावी समझौता नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2021 08:40 PM

मायावती का एलान, किसी भी पार्टी से चुनावी समझौता नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव

मायावती का एलान, किसी भी पार्टी से चुनावी समझौता नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव

मायावती का एलान, किसी भी पार्टी से चुनावी समझौता नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सांप्रदायिक मुद्दे उठाकर सपा और भाजपा हिंदू मुस्लिम आधारित चुनाव कराना चाहती है। यह दोनों की मिलीभगत है और जनता इनके षड्यंत्र में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने यह भी एलान किया कि बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। मायावती विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थीं।
मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा और सपा एक दूसरे के पोषक और पूरक हैं। दोनों ही हिंदू- मुस्लिम बेस्ड चुनाव कराने पर आमादा हैं और इसके जरिए एक दूसरे को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। दोनों के इरादे साफ हैं। कभी जिन्ना, कभी अयोध्या में पुलिस फायरिंग जैसे सांप्रदायिक और धार्मिक मुद्दों को उठाने का प्रयास इसी का परिणाम है। जनता भी यह समझ रही है। खास तौर भाजपा अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए ऐसा कर रही है।उन्होंने कहा कि अब अधकचरे कामों का शिलान्यास किया जा रहा है और चुनाव तक ही यह सिलसिला जारी रहेगा। चाहे मुफ्त का राशन हो या पेट्रोल के दाम कम करना, चुनाव के बाद केंद्र सरकार दोनों से हाथ खींच लेगी। किसान भी केंद्र सरकार की वादाखिलाफी तथा अहंकार से त्रस्त हैं। 50 प्रतिशत युवाओं को टिकट देने की बात से भी उन्होंने इंकार नहीं किया। कहा कि यह तो अच्छा होगा कि किसी पार्टी में इतने युवा आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस तमाम घोषणाएं कर रही है पर यदि उसने अपने पचास प्रतिशत वायदे भी पूरे किए होते तो उसका केंद्र और राज्य से इस तरह सफाया न होता। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)