होम Sonam Wangchuk ने आखिर क्यों तोड़ा Hunger Strike? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुद बताई बड़ी वजह
मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने गुरुवार (23 जुलाई) रात अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने गुरुवार (23 जुलाई) रात अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इसके बाद शुक्रवार सुबह सोनम वांगचुक ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने इस फैसले के पीछे की पूरी वजह विस्तार से बताई।
वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि कई लोग यह सवाल कर रहे हैं कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ। इस पर उन्होंने कहा, "आप कहेंगे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या हुआ. पहली बात तो इस बात पर तो वो मुझे कोई आश्वासन नहीं दे पा रहे थे कि ऐसा कब होगा. उन्होंने बताया कि संसद में तो इस पर चर्चा होगी ही."
उन्होंने बताया कि उस समय उनके सामने केवल दो विकल्प थे। एक, भूख हड़ताल जारी रखकर अपनी जान जोखिम में डालना और दूसरा, आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जीवित रहना।
सोनम वांगचुक ने कहा, "हजारों लोगों ने मुझे कहा कि आपकी जान जरूरी है. आपको संघर्ष आगे रखना है और जिंदा रहना है."
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस फैसले को आंदोलन की हार नहीं मानते। उनके अनुसार, आंदोलन ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी बात रखते हुए सोनम वांगचुक ने कहा, "मैं ये भी नहीं मानता कि हमने हासिल नहीं किया. मेरा दिमाग अलग तरह से चलता है. उनके इस्तीफा नहीं देने से हमें या बच्चों को हानि नहीं होगी, उन्हें हानि होगी. वो (धर्मेंद्र प्रधान) इस्तीफा दे देते तो उनका सारा नुकसान रुक जाता."
उन्होंने संकेत दिया कि उनके अनुसार इस्तीफा न देने का राजनीतिक नुकसान संबंधित पक्ष को ही उठाना पड़ेगा, जबकि आंदोलन अपने उद्देश्य और रणनीति के साथ आगे बढ़ता रहेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।