होम बाबरी मस्जिद निर्माण से पहले हुमायूं कबीर की बड़ी चेतावनी, 6 दिसंबर को NH-34 जाम करने का किया ऐलान

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Nov 2, 2026 06:03 PM

बाबरी मस्जिद निर्माण से पहले हुमायूं कबीर की बड़ी चेतावनी, 6 दिसंबर को NH-34 जाम करने का किया ऐलान

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चेयरमैन और नौदा के विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर 2026 को नेशनल हाईवे-34 जाम करने की चेतावनी दी है।

बाबरी मस्जिद निर्माण से पहले हुमायूं कबीर की बड़ी चेतावनी, 6 दिसंबर को NH-34 जाम करने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के प्रस्तावित निर्माण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चेयरमैन और नौदा के विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर 2026 को नेशनल हाईवे-34 जाम करने की चेतावनी दी है। इसी दिन मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होना है। कबीर ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें ताकत है, तो वह इस जाम को रोककर दिखाए। उनके बयान के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है।

'हम नेशनल हाईवे को जाम कर देंगे', हुमायूं कबीर की चेतावनी

हुमायूं कबीर ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद परिसर के खर्चों का हिसाब-किताब प्रस्तुत करने के लिए आयोजित बैठक के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि 6 दिसंबर को रेजीनगर से बहरामपुर के बीच लगभग 30 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे-34 उनके समर्थकों के नियंत्रण में रहेगा। इसके अलावा, आसपास के कई क्षेत्रों में भी उनके समर्थक सड़कों पर उतरेंगे।

कबीर ने कहा, "बाबरी मस्जिद के निर्माण वाले दिन हम नेशनल हाईवे को जाम कर देंगे. अगर प्रशासन में ताकत है, तो पुलिस से हमें रुकवा कर दिखाए. कृष्णानगर से बहरामपुर, डोमकल से बहरामपुर, जलांगी से बहरामपुर, सैंथिया से कांडी और बहरामपुर, तथा बर्धमान से नबाद्वीप ब्रिज तक हमारे लोग सड़कों पर होंगे."

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके समर्थक कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेंगे। कबीर ने कहा, "पुलिस जानती है कि हममें से किसी ने भी कानून-व्यवस्था नहीं तोड़ी है, और आगे भी हम ऐसा नहीं करेंगे." इसके साथ ही उन्होंने लोगों से 6 दिसंबर को उनका साथ देने की अपील करते हुए कहा, "मेरी अपील है कि 6 दिसंबर, 2026 को आप सभी मेरे साथ खड़े हों."

6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद निर्माण शुरू करने की तैयारी

हुमायूं कबीर ने अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के अवसर पर मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में नई मस्जिद बनाने की घोषणा की है। उन्होंने इसी तारीख को मस्जिद के निर्माण कार्य की शुरुआत करने की बात कही है। इस ऐलान के बाद इलाके में संभावित तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है।

कबीर के मुताबिक, प्रस्तावित मस्जिद दो मंजिला होगी और इसके निर्माण पर करीब 87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि मस्जिद में एक साथ लगभग 80,000 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। प्रशासन इस कार्यक्रम को देखते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर रहा है।

तृणमूल कांग्रेस से निष्कासन के बाद बनाई अपनी पार्टी

हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता थे, लेकिन पिछले साल उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कीं और अपनी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का गठन किया।

अब 6 दिसंबर को प्रस्तावित मस्जिद निर्माण और नेशनल हाईवे-34 को जाम करने की चेतावनी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। प्रशासन के सामने कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित यातायात बाधाओं से निपटने की चुनौती होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)