होम सोनम वांगचुक की तबीयत पर हाई कोर्ट सख्त, इलाज और जरूरत पड़ने पर जबरन भोजन देने की मांग वाली याचिका पर होगी सुनवाई

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jul 15, 2026 02:29 PM

सोनम वांगचुक की तबीयत पर हाई कोर्ट सख्त, इलाज और जरूरत पड़ने पर जबरन भोजन देने की मांग वाली याचिका पर होगी सुनवाई

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के चलते उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है.

सोनम वांगचुक की तबीयत पर हाई कोर्ट सख्त, इलाज और जरूरत पड़ने पर जबरन भोजन देने की मांग वाली याचिका पर होगी सुनवाई

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के चलते उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द भोजन नहीं कराया गया तो उनकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

सोनम वांगचुक के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने इस मामले की तत्काल सुनवाई की आवश्यकता मानते हुए गुरुवार (15 जुलाई) को सुनवाई तय की है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कोई वकील अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।

याचिका में हाई कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि वह केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दे कि सोनम वांगचुक को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यदि जरूरत हो तो उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाए और जीवन बचाने के लिए आवश्यक होने पर उन्हें जबरन भोजन भी कराया जाए।

इस बीच देशभर की कई राजनीतिक, सामाजिक और फिल्मी हस्तियां भी सोनम वांगचुक के समर्थन में सामने आई हैं। हाल ही में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह सहित एक हजार से अधिक लोगों ने उन्हें पत्र लिखकर उनके संघर्ष का समर्थन किया और उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। वहीं अभिनेत्री जीनत अमान ने केंद्र सरकार से सोनम वांगचुक के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की है।

सोनम वांगचुक 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि NEET UG-2026 पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय की जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। लगातार अनशन के कारण उनका वजन लगभग 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है। बताया जा रहा है कि उनकी मांसपेशियां भी कमजोर पड़ने लगी हैं और उन्हें काफी शारीरिक तकलीफ हो रही है।

जब सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने कहा, "मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए. सरकार से पूछिए कि वह बातचीत क्यों नहीं कर रही?"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)